22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिरों में भक्त दूर से ही कर सकेंगे दर्शन, बिना मास्क के नहीं मिलेगा प्रवेश

पवित्र सावन माह आज से, कल पहला सोमवार दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक के लिए गर्भगृह तक लगाएं जाएंगे पाइप....
2 min read
Google source verification
saawan-somvar.jpg

sawan month

भोपाल। शिव आराधना के लिए विशेष फलदायी सावन माह की शुरुआत रविवार से होगी। पूरे माह श्रद्धालु शिव आराधना करेंगे। इस बार कोरोना संक्रमण और कोविड गाइडलाइन के मद्देनजर पिछले साल की तरह ही मंदिरों में दर्शन और पूजन की व्यवस्था रहेगी। मंदिरों में ज्यादा भीड़ नहीं लगने दी जाएगी, साथ ही मास्क लगाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। गर्भगृह में फूल सहित पूजन सामग्री अर्पित नहीं करने दी जाएगी और जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के लिए दूर से ही पाइप लगाकर व्यवस्था की जा रही है, ताकि गर्भगृह में भीड़ न हो और श्रद्धालु बारी-बारी से पाइप के जरिए दूर से अभिषेक कर सकें।

सावन के पूर्व ही शहर की फिजा हरियाली से आच्छादित हो गई है। भगवान शिव के प्रिय इस माह में पूरे महीने श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना करेंगे। शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। इस बार शहर के मंदिरों में कोरोना संक्रमण के कारण विशेष एहतियात बरते जाएंगे। मंदिरों में सावन के मेले भी नहीं लगेंगे। कई मंदिरों में ऑनलाइन माध्यम से भी श्रृंगार दर्शन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

टीका नहीं लगाने वाले नहीं बन पाएंगे यजमान

शहर के बहवाले महादेव मंदिर में पूरे माह शिव आराधना की जाएगी। सावन माह में होने वाले अनुष्ठान में उन्हीं यजमानों को शामिल किया जाएगा जिन्होंने कोरोना का टीका लगा लिया है। अनुष्ठान के लिए पंजीयन कराने के दौरान टीकाकरण का सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी होगा।

यह रहेगी व्यवस्था

- सोशल डिस्टेंसिंग के बीच आयोजन

- कई मंदिरों में पूजन सामग्री चढ़ाने की रहेगी मनाही

- अभिषेक, दुग्धाभिषेक के लिए दूर से रहेगी व्यवस्था

- बिना मास्क नहीं दिया जाएगा प्रवेश

- मंदिरों में नहीं लगेंगे सावन के मेले