17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धनतेरस के दिन इन 3 तीन चीजों को बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए, होता है अपशकुन

जानिए धनतेरस के दिन क्या-क्या नहीं खरीदना चाहिए....

2 min read
Google source verification
bartan.jpg

dhanteras 2019

भोपाल। दिपावली की शुरुआत धनतेरस के दिन से हो जाती है। इस दिन धन के देवता भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन को कार्तिक मास के 13वें दिन और दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। धनतेरस के दिन हर कोई बाजार जाकर खरीदारी जरूर करता है ताकि उसके घर में बरकत बनी रहे। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है।

इस बार धनतेरस 25 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन जो कुछ भी खरीदा जाता है उसमें लाभ होता है। धन संपदा में इजाफा होता है। धनतेरस (Dhanteras) के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि धनतेरस के दिन कुछ चीजों को बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप इन चीजों को खरीदते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जानिए कौन सी हैं वे चीजें जिनको धनतेरस के दिन बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए....

- ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस के दिन भूलकर भी लोहे की बनी कोई भी चीज ना खरीदें। इस दिन लोहा खरीदना बहुत अशुभ माना जाता है, तो ध्यान रखिए कि चाकू, कैंची व दूसरे धारदार हथियारों को कभी न खरीदें। इससे आपके जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है।

- धनतेरस के दिन कांच या फिर कांच की बनी चीजें नहीं खरीदना चाहिए। कांच का संबंध राहु से है और राहु नीच ग्रह माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन ग्रह-नक्षत्रों को सही रखने के लिए कांच से संबंधित चीजें ना खरीदें।

- वैसे ये तो सच्चाई है कि दुकान से आपको कोई अनाज भरकर आपको बर्तन नहीं बेचने जा रहा है इसलिए कोशिश करें कि घर में बर्तन लाने से पहले इसे पानी भर लें।

- धनतेरस के शुभ दिन पर एल्युमिनियम का बर्तन भी खरीदना अशुभ माना जाता है। इसका संबंध भी राहु से है यही कारण कि एल्युमिनियम का प्रयोग पूजा-पाठ में नहीं किया जाता।

- धनतेरस के दिन कोई भी काली रंग की चीजें नहीं खरीदना चाहिए। काला रंग दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है।

- धनतेरस के दिन तेल, रिफाइंड, घी इत्यादी तैलीय चीजों को इस दिन ना खरीदें।