
dhanteras
भोपाल। दिपावली की शुरुआत धनतेरस के दिन से हो जाती है। इस दिन धन के देवता भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन को कार्तिक मास के 13वें दिन और दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। धनतेरस के दिन हर कोई बाजार जाकर खरीदारी जरूर करता है ताकि उसके घर में बरकत बनी रहे। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है। इस दिन जरूरी नहीं है कि आप महंगी चीजें ही खरीदें। जानिए किन सस्ती चीजों को खरीदकर भी आप इस त्योहार को बना सकते हैं....
खरीद सकते हैं ये दो चीजें
त्योहारों का सीजन आते ही लोगों की जेब पर बोझ इस कदर बढ़ जाता है कि वे कई बार सोने-चांदी जैसी चीजों को खरीदने से पीछे हटने लगते हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आप कम पैसों में धनतेरस का त्योहार बना सकते है। इस त्योहार को आप पांच रूपये की धनियां लाकर भी मना सकते है। धनतेरस पर खरीददारी करते वक्त आपको पता होना चाहिए कि कौन सी वस्तु आपके लिए शुभ और मंगलकारी है।
झाड़ू खरीदने घर से दूर भागती है नकारात्मकता
धनतेरस के दिन आप चाहें तो झाड़ू भी खरीद सकते हैं। इस दिन शाम होने के बाद झाड़ू न खरीदें। अगर आप ऐसा करते है तो अलक्ष्मी आपके घर में दाखिल हो जाती है। साथ ही शाम के समय झाड़ू न लगाएं। ऐसा करने से कई बार नाकारात्मक शक्तियों का वास भी हो जाता है। झाड़ू को हमेशा घर के किसी कोने में छुपा कर ही रखना चाहिए। जहां तक संभव हो इसे घर के अंधेरे वाले स्थान में रखना चाहिए। झाड़ू को रखने का सबसे अच्छा स्थान घर का दक्षिण पश्चिम कोना बताया जाता है।
Published on:
25 Oct 2019 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
