6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

भूलकर भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदनी चाहिए ये 4 चीजें, होता है बड़ा अपशकुन

जानिए धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए.....

3 min read
Google source verification
dhan.jpg

dhanteras me kya nahi kharidna chahiye

भोपाल। धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होती है और घर में समृद्धि आती है। इस दिन धन के देवता भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस पर गृहणियां अक्‍सर वह चीज खरीदने के बारे में सोचती हैं, जिनकी उनको जरूरत होती है या फिर जो वस्‍तु उनके घर में पहले से नहीं होती।

इस बार धनतेरस 25 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है। इस शुभ अवसर पर खरीदारी करें, लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं, जिन्‍हें धन तेरस के दिन खरीदना अशुभ माना जाता है। जानिए क्या हैं वे चीजें.....

- ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस के दिन भूलकर भी लोहे की बनी कोई भी चीज ना खरीदें। इस दिन लोहा खरीदना बहुत अशुभ माना जाता है, तो ध्यान रखिए कि चाकू, कैंची व दूसरे धारदार हथियारों को कभी न खरीदें। इससे आपके जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है।

- धनतेरस के दिन कांच या फिर कांच की बनी चीजें नहीं खरीदना चाहिए। कांच का संबंध राहु से है और राहु नीच ग्रह माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन ग्रह-नक्षत्रों को सही रखने के लिए कांच से संबंधित चीजें ना खरीदें।

- वैसे ये तो सच्चाई है कि दुकान से आपको कोई अनाज भरकर आपको बर्तन नहीं बेचने जा रहा है इसलिए कोशिश करें कि घर में बर्तन लाने से पहले इसे पानी भर लें।

- धनतेरस के शुभ दिन पर एल्युमिनियम का बर्तन भी खरीदना अशुभ माना जाता है। इसका संबंध भी राहु से है यही कारण कि एल्युमिनियम का प्रयोग पूजा-पाठ में नहीं किया जाता।

- धनतेरस के दिन कोई भी काली रंग की चीजें नहीं खरीदना चाहिए। काला रंग दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है।

- धनतेरस के दिन तेल, रिफाइंड, घी इत्यादी तैलीय चीजों को इस दिन ना खरीदें।