
भोपाल. शरीर में सभी रोग की मुख्य जड़ पेट को ही माना जाता है। पाचन तंत्र हमारे शरीर का इम्पोर्टेन्ट पार्ट है। यह हमारे भोजन को पचाता हैं और उससे मिले नुट्रिएंट्स पूरे शरीर को मिलते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार पेट से ही रोगों की शुरुआत होती है, इसलिए पाचन तंत्र का हमेशा सही रहना जरूरी होता है।
अगर सुबह पेट अच्छे से साफ़ होता है तो यह हेल्थी होने की सबसे बड़ी निशानी है। जबकि अपच और बदहजमी हमें बीमार करने का काम करती हैं। डॉ. संजय शर्मा के अनुसार कब्ज़ से सिर्फ बूढ़े ही नहीं बल्कि जवान भी परेशान रहते हैं। उनके अनुसार नींद न पूरी होना, टेन्शन, नशीली दवाएं और स्मोकिंग भी कब्ज़ की वजह है।
ऐसे ठीक करें अपना पाचन तंत्र...
डॉ. संजय शर्मा के अनुसार पेट में होने वाली अपच, कब्ज या बदहजमी सहित कई प्रकार की परेशानियों के वैसे तो कई कारण होते हैं। लेकिन इसके मूल में नई जीवन शैली यानि बदली हुई दिनचर्या ही है। उनके मुताबिक पेट संबंधी इन परेशानियों को यानि पाचन तंत्र को हम कई तरह से स्वस्थ कर सकते हैं।
अधिक मात्रा में पानी पीयें
हमारे लिए पानी बहुमूल्य है। अधिकतर लोग बहुत कम पानी पीते है। हमें एक दिन में लगभग 2 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए। अगर आपका पाचन तन्त्र ठीक नहीं है तो आप इसे अधिक पानी पीकर भी काफी हद तक तंदरुस्त कर सकते है। यह हमारे शरीर में पानी की मात्रा को पूरा करता है जिससे भोजन को पचने में आसानी होती है। इसलिए पानी पीये और भरपूर पीये।
अपनी दिनचर्या सही रखे
मनुष्य के लिए एक अच्छी दिनचर्या का होना बहुत आवश्यक है। अगर आपकी दिनचर्या संतुलित नहीं हैं, तो आपको दिनभर कई छोटी–छोटी समस्याओ का सामना करना पड़ेगा। पाचनतंत्र को आप बेहतर दिनचर्या से दूर कर सकते हैं। सुबह से लेकर रात सोने तक अपनी दिनचर्या सही रखे, साथ ही सही समय पर अपना भोजन लें। अगर आपकी रोज की दिनचर्या ठीक होगी तो आपका शरीर भी उसी अनुसार चलता रहेगा। जिससे पाचन तन्त्र भी दुरुस्त हो जाएगा।
रात को जल्दी सो जाएं
कई लोग काम के चलते और कई अपनी बुरी दिनचर्या के कारण देर रात जगे रहते है। वे जल्दी सोते नहीं और सुबह लेट में उठते है। देर रात तक जगे रहने से पाचन तंत्र पर विपरीत असर पड़ता है। इसलिए रात को भोजन करने के बाद थोड़ा बहुत घूमकर सो जाए, वहीं अगर देर रात तक जगे रहेंगे तो आपका पाचन तंत्र का ख़राब होना तय है। इससे बचने का उपाय है कि रात को देर से सोने की आदत को बदला जाए।
गहरी और अच्छी नींद लें
नींद का हमारे शरीर से गहरा असर पड़ता है। जिस तरह हमारे लिए भोजन करना जरुरी है, ठीक उसी तरह हमारे लिए नींद भी बेहद जरुरी है। बिना अच्छी नींद के अच्छे स्वास्थ्य की कल्पना करना भी मुश्किल है। कई लोग सोचते है की कम नींद लेने पर भी वे खुद को फिट रख सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा आप कुछ दिन तक तो ऐसा कर सकते हो पर लंबे समय तक ऐसा करने से आपकी हेल्थ ख़राब हो जाएगी। जानकारों के अनुसार भी एक दिन में इसलिए 8 से 9 घंटे की अच्छी नींद जरुर लेनी चाहिए।
तनाव को करें दूर
आज तनाव लोगों के लिए बहुत बड़ा दुश्मन बन गया है। तनाव आदमी को अन्दर ही अन्दर दीमक की तरह खोखला कर देता है। जिससे व्यक्ति कई रोगों से घिर जाता है। अधिक तनाव लेने से पाचन तंत्र ख़राब हो जाता है। इसलिए तनाव को अपनी लाइफ से दूर करें।
फास्ट फ़ूड को कहे अलविदा
स्वाद हर कोई लेना चाहता है। और इसी स्वाद के चक्कर में हम लोग फास्ट फ़ूड खाने लगते हैं। किसी को यह कम पसंद होता है तो किसी को ज्यादा, जिसको यह ज्यादा पसंद होता है उनके द्वारा इसका रोज उपयोग उनका पाचन तंत्र ख़राब कर देता है। वहीं जो कभी कभी इसका उपयोग करते हैं, उन्हें ऐसी परेशानी कम ही होती है।
शारारिक कार्य जरुर करें
पाचन तंत्र अधिकतर उन्ही लोगो का ख़राब होता है, जो शारारिक काम नहीं करते हैं। ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिनका काम शारारिक नहीं होता। ऐसे लोग अपनी दिनचर्या में कुछ शारारिक काम कर सकते है। अगर काम नहीं है तो वे सुबह उठकर टहल सकते हैं। पैदल घूम सकते हैं या दौड़ भी लगा सकते है. इसके अलावा कोई स्पोर्ट्स या साइकिलिंग करना भी उनके लिए फायदेमंद होता है।
सही समय पर भोजन
सही समय पर भोजन करना अच्छी सेहत की निशानी होती है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक आपका खाना खाने का समय निश्चित होना चाहिए। हमारा शरीर हमारे डेली रूटीन के हिसाब से खुद को ढाल लेता है। अगर हम कभी 1 घंटे पहले कभी एक घंटे बाद खाना खाएं तो हमारा भोजन रोज अनियमित हो जाएगा। जो हमारे पाचन तन्त्र को गड़बड़ा देता है। माना आप सुबह 8 बजे अपना नास्ता लेते हो तो रोज उसी समय पर ले। ऐसा ही लंच और डिनर पर भी करें।
खाने-पीने में कमी न करें
यह बहुत लोगो की समस्या होती है की जब उनको तेज भूख लगती है तब वे कुछ नहीं खाते और जब भूख न हो तब पेट में कुछ न कुछ ठुंसते रहते है। जो गलत है, अगर आप खाने–पीने में कमी करोगे तो आपकी सेहत बनना मुश्किल है। जब भी आपको भूख लगती है तब खुद को न रोकें, उस समय कुछ खा लें। भूख के समय शरीर को भोजन दो तो पाचन तन्त्र भी अच्छा बना रहेगा।
शराब और सिगरेट से दूर रहे
शराब और सिगरेट हमारे हेल्थ के लिए ठीक नहीं होते यह शायद आपको बताने की जरुरत नहीं है। यह आप जानते हो फिर भी जानने के बावजूद लोग इसका सेवन करते रहते है। इनका लगातार सेवन करते रहने से हमारा पाचन तन्त्र ख़राब हो जाता है और कई बीमारियाँ भी घेर देती है। इसके अलावा चाय और कॉफ़ी से भी दूरी बनाये रखें।
अधिक खाना खाने से बचें
जानकारों के अनुसार आवश्यकता से अधिक भोजन लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता। अधिक खाने से हमें अपच हो सकती है। जितनी भूख हो हमें उतना ही खाना चहिए। कई बार लोग स्वाद के चक्कर में अधिक खाना खा लेते है और बाद में उन्हें पछताना पड़ता है। आप खाने से ज्यादा प्राथमिकता अपने शरीर को दें। अधिक खाना लेने से हमारे पाचन तन्त्र पर अधिक दबाव पड़ता है जो की उचित नहीं है।
ऑयली खाने से परहेज करें
जैसे-जैसे हमारी उम्र बढती जाती है.. हमारे लिए ऑयली खाने को पचा पाना मुश्किल होने लग जाता है। अगर हम ऑयली Oily खाना ज्यादा खा लेते हैं, तो इससे हमें उल्टी, अपच और खट्टी डकारे हो सकती है। इनसे बचने के लिए जरुरी है कि इन चीजों को बहुत ही कम मात्रा में खायें।
वसायुक्त भोजन लेने से बचें
उन चीजो को लेने से बचे जिनमे बहुत ज्यादा Fat होता है। वसा युक्त पदार्थ हमारे पाचन क्रिया को Slow कर देता है। अगर पाचन तंत्र स्लो रहेगा तो भोजन पचने में भी समय लगेगा। जितना हो सके बेहतर पाचन तन्त्र के लिए वसायुक्त भोजन कम ही लें।
रोजाना व्यायाम करें
व्यायाम करना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। रोज एक्सरसाइज करने से हमें खाना बेहतर रूप से पचता है। इसके अलावा यह हमारे वजन का सही स्तर बना रहता है जो हमारे पाचन तंत्र के लिए अच्छा है।
Published on:
23 Aug 2022 06:15 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
