16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Groom Fashion : शादी में अट्रैक्टिव लुक के लिए दूल्हों की पसंद बने डिजिटल प्रिंट्स पिंटेक्स, बाराती भी नहीं पीछे

शेरवानी, सूट, मोजड़ी, जूते, पगड़ी की खरीदारी शुरू, वो भी कुछ ऐसा जो शादी में उनका लुक न केवल अट्रैक्टिव बनाए बल्कि यादगार भी...

2 min read
Google source verification
groom_fashion_trend_in_this_wedding_season.jpg

शादी की शहनाई की गूंज आज से शुरू हो गई है। घरों में लोकगीत सुनाई देने लगे हैं। मंगलगीत गाए जा रहे हैं। लोग शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कपड़े की खरीदारी में दूल्हा से लेकर परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी बाजार में दौड़ लगा रहे हैं। दूल्हे के लिए शेरवानी, सूट, मोजड़ी, जूते, पगड़ी की खरीदारी में पूरा परिवार लगा है। हर किसी को कुछ खास की तलाश है। वो भी कुछ ऐसा जो शादी में उनका लुक न केवल अट्रैक्टिव बनाए बल्कि यादगार भी। वहीं दूल्हा भी चाहता है कि उसका राजसी अंदाज देखकर सबकी आंखें उसी पर ठहर जाए। तो अगर आप भी चाहते हैं दुल्हन के साथ ही आने वाले हर मेहमान की नजरें आप पर आकर टिक जाएं, तो फैशन की इस खबर को जरूर पढ़ लें।

दिख रहा है ये ट्रैंड

वेडिंग सीजन में दूल्हे राजा के लिए पिंटेक्स एक नई चीज देखने को मिल रही है। पिंटेक्स एक फैब्रिक है, जिसमें डिजिटल प्रिंट्स का प्रयोग किया गया है। इसे सिल्क मटेरियल में बनाया गया है। हैंडवर्क किया गया है। शादी के इस सीजन में दूल्हे के बीच खास डिमांड है। दूल्हे का कुर्ता पजामा भी फ्लोरल प्रिंट में उपलब्ध है। दुकानदारों के अनुसार दूल्हे के लिए बाजार में इस बार शॉर्ट लेंथ के इंडो वेस्टर्न तथा मिड लेंथ के ब्लेजर की डिमांड इन है। शेरवानी भी एक से बढ़कर एक डिजाइन में उपलब्ध हैं। फाइव पीस सूट भी वेडिंग कलेक्शन में पेश किए गए हैं।

पगड़ी भी हो स्टाइलिश

शादियों में अब दूल्हे के साथ बारातियों में भी पगड़ी पहनने का नया ट्रेंड आ गया है। दूल्हा जहां मेहरून, गोल्डन, मोती वर्क वाला साफा पहनते हैं तो बाराती पिंक और चुनरी कलर की पगड़ी पहनना पसंद कर रहे हैं। बाजार में डिफरेंट कलर और डिजाइन के पगड़ी सेट मिल रहे हैं। जिन्हें बाजार की पसंद और स्टाइल के अनुरूप ही डिजाइन किया जा रहा है।

लखनवी स्टाइल की मोजड़ी

बाजार में दूल्हे के मोजड़ी के कलेक्शन भी देखे जा सकते हैं। लखनवी स्टाइल की मोजड़ी में काफी वैराइटी और डिजाइन देखने को मिल रहे हैं। दूल्हे ड्रेस की मैचिंग के अनुसार मोजड़ी पहनना पसंद कर रहे हैं। गोल्डन, मेहरून, रेड कलर की मोजड़ी ग्रूम्स को बेहद पसंद आ रही है।

ये भी पढ़ें :MP Election 2023: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश सुबह 8 बजे से मतगणना, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती, तैयारियां पूरी
ये भी पढ़ें : Wedding Season: रात 10 बजे के बाद डीजे बजाया तो मैरिज गार्डन संचालक और आयोजनकर्ता की खैर नहीं