
tamil nadu and puducherry vidhansabha election
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को कांग्रेस आलाकमान ने दो बड़ी जिम्मेदारी दी है। दिग्विजय सिंह ( digvijay singh ) 2018 से पार्टी में एक प्रकार से लाइन अटैच चल रहे थे। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें दो राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया है।
मध्यप्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कद कांग्रेस में बढ़ाया जा रहा है। दो माह बाद पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह बड़ी भूमिका में नजर आएंगे। उन्हें कांग्रेस हाईकमान ने तमिलनाडू ( tamil nadu ) और पुडुचेरी ( Puducherry ) में चुनाव की स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया है।
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने स्क्रीनिंग कमेटी ( screening committee ) का गठन किया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रभाव जमाने वाले दिग्विजय सिंह को अहम जिम्मेदारी दी गई है। दिग्विजय के अलावा फ्रांससिको और कोड़ी कुन्नील सुरेश को इसी कमेटी का सदस्य बनाया गया है। अब दिग्विजय सिंह दो राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन कर पार्टी के मुद्दों तक को लेकर बैठक कर हाईकमान को मशविरा देंगे।
किसान महापंचायत के बाद बढ़ी पूछपरख
माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह ने हाल ही में किसान महापंचायत करने की घोषणा की थी। इसे दिग्विजय सिंह का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। इसलिए कहा जा रहा है कि दिग्विजय सिंह की पार्टी में पूछपरख बढ़ गई है।
मध्यप्रदेश के कमलेश्वर को असम की जिम्मेदारी
दिग्विजय सिंह से पहले कांग्रेस हाईकमान ने असम चुनाव की स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को सदस्य बनाया है। कमलेश्वर पटेल के साथ ही दीपिका पांडे सिंह भी सदस्य नियुक्त की गई है। पृथ्वीराज चौहान की अध्यक्षता में यह कमेटी बनाई गई है।
Updated on:
03 Mar 2021 01:21 am
Published on:
03 Mar 2021 01:15 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
