कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के नाम से फर्जी ट्वीटर अकाउंट चलाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को उनके नाम से मिलते जुलते ट्वीटर अकाउंट से एक पोस्ट डाली गई, जिसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। उस ट्वीट में लिखा है कि मैं चाहता हूं कि मेरी मृत्यु राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही हो, इस ट्वीट के सामने आने के बाद से काफी हंगामा मचा हुआ है।