
दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार से पूछा ऐसा सवाल- तिलमिला उठी भाजपा, सीएम शिवराज बोले- 'ये तालिबानी दिमाग है'
भोपाल/ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा मोदी सरकार से पूछे गए एक सवाल ने इन दिनों प्रदेश ही नहीं देशभर की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। दिग्विजय के सवाल से जहां भाजपा तिलमिला उठी है, तो वहीं कई नेताओं द्वारा लगातार उनपर जवाबी वार किये जा रहे हैं। दिग्विजय ने केंद्रीय एजेंसियों के अफसरों के तालिबानी नेताओं से मिलने की खबर का हवाला देकर सोशल मीडिया पर लिखा है कि, ये बहुत गंभीर विषय है। भारत सरकार को इसपर तुरंत ही वक्तव्य देना चाहिए। क्या BJP IT सेल इसको संज्ञान में लेकर राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में लेगा?
भाजपा ने किया पलटवार
दिग्विजय द्वारा किये गए इस सवाल पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने जवाबी पलटवार किया है। सीएम शिवराज ने जहां एक तरफ दिग्विजय को तालिबानी दिमाग का व्यक्ति बताया है, तो वहीं कैलाश विजय वर्गीय ने कहा है कि, दिग्विजय किस किस के संपर्क में है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि, दिग्विजय पाकिस्तानी जबान बोलते हैं।
शिवराज ने कहा- 'मानसिक रूप से तालिबानी हैं दिग्विजय'
दरअसल, बुधवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के मौके पर भोपाल स्थित भारतीज जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंहचौहान से दिग्विजय द्वारा के केंद्र सरकार से पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया मंगी तो, शिवरज ने कहा कि, दिग्विजय सिंह मानसिक रूप से तालिबानी हो गए हैं।
विजयवर्गीय बोले- 'दिग्विजय की जांच चल रही है'
वहीं, मामले को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि, दिग्विजय सिंह खुद किस-किस के संपर्क में हैं, फिलहाल तो इसकी जांच की जा रही है। हालांकि, कैलाश विजयवर्गीय से जब पूछा गया कि, कौनसी एजेंसी दिग्विजय से जुड़ी जांच कर रही है, तो इस सवाल को विजयवर्गीय टाल गए।
सारंग बोले- 'पाकिस्तान परस्ती करते हैं दिग्विजय'
इसके अलावा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय द्वारा केन्द्र सरकार से पूछे गए सवाल पर तो जवाब नहीं दिया, बल्कि उन्होंने दिग्विजय द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट मामले के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि, दिग्विजय पाकिस्तानी भाषा बोलते हैं। उनके बैंक एकाउंट और कॉल डिटेल की जांच की जानी चाहिए। कांग्रेस नहीं चाहती कि, राम मंदिर बने। दिग्विजय सिंह ऐसे बयान देकर पाकिस्तान परस्ती, देश को तोड़ने की और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के नाम को बदनाम करने की कोशिश करते हैं।
कोरोना वैक्सीन से जुड़े हर सवाल का जवाब - जानें इस वीडियो में
Published on:
23 Jun 2021 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
