10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

दिग्विजय पर 5 FIR, बोले- एक लाख मुकदमे हो जाए तब भी डरने वाला नहीं

अपने ऊपर एफआइआर के बाद बोले दिग्विजय सिंह, क्या धार्मिक उन्माद के खिलाफ बोलना अपराध है...।

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Apr 13, 2022

digvi00.png

भोपाल। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के खिलाफ पांच जिलों में एफआइआर दर्ज हुई है। उन पर खरगौन दंगे के दौरान एक गलत ट्वीट जारी करने का आरोप है। उन पर सांप्रदायिक दंगे भड़काने के भी आरोप लगे हैं। इस मुद्दे पर बुधवार को अपने निवास पर दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैंने तो ट्वीट के जरिए प्रश्न किया था कि क्या ऐसा उचित है। एक नहीं एक लाख मुकदमा भी कर देंगे तो डरने वाला नहीं हूं।

दिग्विजय सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित अपने निवास पर बुधवार को मीडिया से चर्चा की। उनसे खरगोन दंगे के दौरान ट्वीट करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भाईचारा, प्रेम, सद्भाव के लिए और सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलने से मेरे खिलाफ मुकदमा बनता है तो एक नहीं, एक लाख हो जाए, तब भी डरने वाला नहीं। दिग्विजय से जब पूछा गया कि गलत ट्वीट किया गया, तो उन्होंने कहा कि मैंने डिलीट कर दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने ट्वीट के जरिए प्रश्न पूछा था कि क्या उचित है। प्रेम, सद्भाव फैलाना उन्माद फैलाना है क्या?

गौरतलब है कि राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल, ग्वालियर, सतना, जबलपुर और नर्मदापुरम में उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज हुई है। उन पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप है। दिग्विजय ने सोमवार को एक फोटो शेयर किया था, जिसमें एक शख्स मस्जिद की मीनार पर चढ़कर भगवा झंडा लगाते दिख रहा है। इस पर उन्होंने कमेंट किया था कि 'तलवार-लाठी लेकर धार्मिक स्थल पर झंडा लगाना उचित है? क्या खरगोन प्रशासन ने हथियारों को लेकर जुलूस निकालने की इजाजत दी थी? इस के साथ ही दिग्विजय ने इस फोटो को खरगोन का बता दिया था, लेकिन जब बिहार के मुजफ्फरपुर का निकला। कुछ ही देर बाद इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया गया, लेकिन तब तक यह काफी वायरल हो गया था।

सीएम पर भी हो केस दर्ज

दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री पर भी केस दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने मंगलवार को भोपाल के श्यामला हिल्स थाने को लेकर लिखा है, जिसमें कहा गया है कि 16 मई 2019 को राहुल गांधी का एक कूट रचित वीडियो बनाकर अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया था, यह आपराधिक कृत्य है।

यह भी पढ़ेंः

ग्वालियर जेल पहुंचकर दिग्विजय सिंह बोले सरकार ने झूठा प्रकरण दर्ज किया

सीएम और गृहमंत्री नाराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय के ट्वीट पर कहा था कि प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र है और प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कहा था कि दिग्विजय मध्यप्रदेश को बदनाम कर साम्प्रदायिक तनाव फैला रहे हैं। दिग्विजय ऐसा करते रहे हैं। पहले पाकिस्तान के ब्रिज को भोपाल से जोड़ दिया था। अब यह बाहर की मस्जिद, जिसमें झंडा फहराया जा रहा है, उसे मध्यप्रदेश से जोड़कर दिखाया गया।

चौथे दिन भी ढील नहीं

रविवार को रामनवमी के जुलूस पर हुए पथराव और हिंसा के बाद से लगे कर्फ्यू का बुधवार को चौथा दिन है। चौथे दिन भी प्रशासन ने कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी है। क्योंकि इससे पहले दो-तीन बार हिंसक झड़पें हो चुकी हैं। दंगे होने की स्थिति के बाद से ही खरगोन शहर में कर्फ्यू लागू है। लोग दूध जैसी जरूरी सेवाओं के लिए भी नहीं निकल पा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, समीक्षा करने के बाद ही कोई फैसला लेंगे।