10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नेता ने कहा- सर्वे में 17 पूर्व मंत्री, 37 विधायक ही जीत रहे!

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने उठाए सवाल, बोले- ऐसी स्थिति क्यों

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Dec 30, 2022

lakshman2.jpg

भोपाल। कांग्रेस के आंतरिक सर्वेक्षण में 17 पूर्व मंत्री और 37 वर्तमान विधायक ही जीत रहे हैं। यह खुलासा किया है कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने। उन्होंने ट्वीट में सवाल उठाते हुए लिखा कि विपक्ष में रहने और भारत जोड़ो यात्रा के बाद भी ऐसी स्थिति क्यों बनी? शीर्ष नेतृत्व संभवत: इसका उत्तर दे सकता है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस ऐसे किसी भी सर्वे से इनकार कर रही है। कांग्रेस विधायक का ट्वीट दिनभर सुर्खियों में रहा। यह सही है कि चुनाव में अपनी स्थिति आकलन के लिए पार्टी सर्वे कराती रहती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सर्वे करा रहे हैं, लेकिन अभी इससे इनकार कर रहे हैं।

ऐसा कोई सर्वे नहीं

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि उम्मीदवार तय करने के पहले पार्टी अपने स्तर पर आंकलन करती है। सर्वे भी होता है, लेकिन अभी पार्टी ने ऐसा कोई सर्वे नहीं कराया है।

गर्माई राजनीति

लक्ष्मण सिंह के ट्वीट के बाद राजनीति गर्मा गई है। सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक यूजर ने कमेंट किया है कि अच्छा सवाल है, जवाब तो देना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि क्या भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में फीकी रही है। वहीं कई ट्वीटर यूजर्स ने लक्ष्मण सिंह की ही खिंचाई कर दी। एक यूजर ने लिखा है कि कांग्रेसी होकर भी आप मुसीबत खड़ी करते हो, पहले बीजेपी में चले गए, फिर वापस लौट आए, कम से कम अच्छा तो बोलो।

अक्सर चर्चाओं में रहते हैं लक्ष्मण सिंह

पूर्व सीएम एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के छोटे भाई कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि गाय हमारी मां जैसी है, गाय के मांस को खाने के बारे में सोचना भी पाप है, लेकिन इसके बजाय हम बेरोजगारी, महंगाई पर चिंता करें, चर्चा करें तो उचित होगा। दरअसल, एक दिन पहले ही मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गाय को लेकर बयान दिया था। एक दिन बाद उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने बयान देकर दिग्विजय के बयान को लेकर ही सवाल उठा दिया।

यह भी पढ़ेंः

राहुल गांधी की तुलना श्रीराम से की तो भड़के लक्ष्मण, बोले- चमचागिरी की हद है
कांग्रेस नेता भी नई शराब दुकान खोलने के पक्ष में, शिवराज सरकार के लिए बोली ऐसी बात
पांच राज्यों में हार के बाद कांग्रेस विधायक ने उठाए संगठन के फैसलों पर सवाल
लक्ष्मण सिंह की किताब पर कमलनाथ बोले- दिग्विजय पर लिखी होती तो बेस्ट सेलर होती