14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लक्ष्मण सिंह की किताब पर कमलनाथ बोले- दिग्विजय पर लिखी होती तो बेस्ट सेलर होती

किताब के विमोचन के दौरान कमलनाथ ने ली चुटकी तो लक्ष्मण सिंह बोले- पर्यावरण मेरा पसंदीदा विषय...।
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Gite

Jul 20, 2021

book.png

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (kamal nath) ने दिग्विजय सिंह के भाई विधायक लक्ष्मण सिंह की पर्यावरण पर लिखी किताब का विमोचन किया। नाथ ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह किताब दिग्विजय सिंह (digvijay singh) पर लिखी होती तो सबसे ज्यादा बिकती। दिग्विजय सिंह की प्रेस कांफ्रेंस में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यदि आप लोग पढ़ते तो बेस्ट सेलर बुक हो जाती। कमलनाथ ने कहा- पर्यावरण मेरा पसंदीदा विषय है।

मैं खुद पर्यावरण मंत्री रह चुका हूं, इसलिए इसकी अहमियत जानता हूं। कमलनाथ के निवास पर हुए कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा, बक्सवाहा में जंगल की कटाई हो रही है, पर्यावरम के नजरिए से यह चिंताजनक है।

उपचुनावों पर चर्चा

नाथ ने आगामी उपचुनावों को लेकर भी चर्चा की। बैठक में डा.गोविंद सिंह, सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी समेत अन्य नेता शामिल थे। खंडवा से अरुण यादव, पृथ्वीपुर से बृजेंद्र सिंह राठौर के पुत्र, जोबट से पूर्व विधायक सुलोचना रावत, मुकश पटेल, युकां अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नाम पैनल में हैं।

भंग हो सकती है कमेटी

बैठक के बाद सज्जन सिंह ने कहा कि आन वाले 5 दिनों में संगठन को लेकर बड़े फैसले होंगे। यह तय हो चुका है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग किया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि दूसरी पक्ति के नेताओं के हाथ में कमान सौंपी जानी चाहिए। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कमलनाथ अगले चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे।

बसपा के 14 पदाधिकारी कांग्रेस में

नाथ की मौजूदगी में बसपा के 14 पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस नगरीय निकाय के साथ अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। ग्वालियर-चंबल के बसपा पदाधिकारियों को कांग्रेस में शामिल कर पार्टी सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर इस इलाके में अपनी जमीन न सिरे से तैयार कर रही है। प्रदेश में बसपा का कमजोर होने का सीधा फायदा कांग्रेस क मिलेगा और भाजपा को कई सीटों पर कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल सकती है।