19 जुलाई 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, कहा- भगवा पहनकर मंदिरों में कर रहे हैं बलात्कार

दिग्विजय सिंह ने इससे पहले हिन्दू आतंकवाद की बात कही थी।

भोपाल

Pawan Tiwari

Sep 17, 2019

दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, कहा- भगवा पहनकर मंदिरों में कर रहे हैं बलात्कार
दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, कहा- भगवा पहनकर मंदिरों में कर रहे हैं बलात्कार

भोपाल. अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से विवादिस्पद बयान दिया है। मंगलवार को भोपाल में संत समागम को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा- आज भगवा पहनकर लोग बलात्कार कर रहे हैं और मंदिरों में रेप हो रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा- ऐसा करने वालों को हमारा सनातन धर्म कभी माफ नहीं करेगा।

मंदिरों में हो रहा हैं रेप
दिग्विजय सिंह ने कहा- सनातन धर्म विश्व का सबसे पुराना धर्म है। बाकि जितने भी धर्म हैं वो अलग-अलग विचार धारा के द्वारा उत्पन्न हुए हैं। लेकिन आज विश्व में अगर कोई सबसे प्राचीनतम धर्म है तो वो है सनातन धर्म। सनातन धर्म का कभी अंत नहीं हो सकता है। लोग अपना परिवार छोड़कर साधु-संत बनते हैं, लेकिन आज भगवा पहनकर लोग चूर्ण बेच रहे हैं और बलात्कार कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा- आज भगवा पहनकर मंदिरों में रेप किया जा रहा है। ऐसा करने वाले लोगों को ईश्वर कभी माफ नहीं करेगा।


जयश्री राम सियासी नारा
दिग्विजय सिंह ने कार्यक्रम का संबोधन जय सिया राम के नारे से शुरू किया। उन्होंने कहा कि जय श्री राम का नारा कुछ राजनीतिक पार्टियों का है। लेकिन हमें जय सिया राम कहना चाहिए हम जय श्रीराम में सीता मां को क्यों भूल जाते हैं। उन्होंने कमलनाथ सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि कमलनाथ जी को मैं बधाई देता हूं कि उन्होंने आनंद विभाग को समाप्त कर आध्यात्म विभाग बनाया। क्योंकि आनंद के कई मतलब होते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा- धर्म का उपयोग राजनीति में नहीं होना चाहिए। भगवान राम सबके हैं। दिग्विजय ने कहा- हर धर्म हमें अच्छा बनने की शिक्षा देता है।

भाजपा ने बोला हमला
जिद्विजय सिंह के इस बयान पर भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा- दिग्विजय सिंह जी कौन सी मिशनरीज के एजेंडे पर खेल-खेल रहे हैं ? हिंदुओं और हिंदुओं के संतो को अपमानित कर रहे हैं । अगर कोई अपराधी या अपराध का आरोपी है तो उससे पूरा भगवाधारी संदिग्ध नहीं हो जाते। क्या मौलवियों और पादरियों के वेश भूषा बारे में भी अब यही विचार प्रकट करेंगे?