17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्टी पर भड़क उठे दिग्विजयसिंह, बोले- कांग्रेस जाए भाड़ में…

खंडवा में दिग्विजय का गुस्सा, कार्यकर्ताओं से बोले—‘कांग्रेस जाए भाड़ में, आप तो बोलो, मैं रातभर सुनता रहूंगा’
less than 1 minute read
Google source verification
digvijayasingh_mp.png

खंडवा में दिग्विजय का गुस्सा

खंडवा. एमपी में विधानसभा चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है। इसके लिए राज्य के दो वरिष्ठतम नेता कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह प्रदेशभर में घूम रहे हैं। इसी के अंतर्गत राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह शनिवार को खंडवा आए लेकिन यहां वे कुछ कार्यकर्ताओं के कारण ऐसे भड़के कि पार्टी के खिलाफ ही बोल उठे।

राज्य सभा सांसद और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह गौरीकुंज सभागृह में कार्यकर्ताओं की बात सुन रहे थे। वे तब अपना आपा खो बैठे, जब बोलने की होड़ में कांग्रेसियों ने उन्हें घेर लिया। इस पर दिग्विजयसिंह नाराज हो उठे। गुस्से में दिग्विजय पार्टी के ही खिलाफ बोल उठे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि आप तो बोलो, कांग्रेस जाए भाड़ में जिसके लिए आप काम कर रहे हैं। मैं यहां रातभर बैठकर आपकी बात सुनता रहूंगा।

उन्होंने कहा खंडवा वालों, ये क्या तरीका है। क्या हालत बना रखी है कांग्रेस की। आप लोग शांत रहें, सबको बुलाएंगे। इस दौरान मीडिया के कैमरे ऑन होते ही सबको बाहर कर दिया गया।

दिग्विजय सिंह के सामने कांग्रेसियों ने मन की भड़ास निकाली—
चुनाव में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने आए दिग्विजय सिंह के सामने कांग्रेसियों ने मन की भड़ास भी निकाली। पूर्व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष रामपालसिंह केहलारी ने मंच से ही पूछ लिया कि उन्हें पद से क्यों हटाया गया। कुसूर क्या था, क्या प्रभारी ने या पदाधिकारियों ने शिकायत की, मुझे इसका जवाब चाहिए। इस पर दिग्विजय ने कहा कि मैं इसकी जानकारी लेकर आपसे बात करूंगा। इसके अलावा यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों का मनमुटाव भी मंच पर सामने आया। मुस्लिम वोटों को लेकर भी तर्क-वितर्क हुए।