25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गद्दार’ वाले पोस्टर पर दिग्विजय सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘…इन्हें पहचान लो’

Digvijay Singh Poster : दिग्विजय सिंह ने कहा था- 'जो वक्फ संशोधन बिल लाया जा रहा है, हम उसके खिलाफ हैं। क्योंकि भारतीय संविधान का बुनियादी प्रावधान है, जिसमें अल्पसंख्यकों को संरक्षण का अधिकार है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Oct 2025, 1:08 PM IST

Digvijay Singh Poster

Digvijay Singh Poster : पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के खिलाफ जगह-जगह लगे 'गद्दार' बताने वाले पोस्टर को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। वहीं, इस मामले में अब दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। उन्होंने कहा- 'गद्दारों को पहचानों।'

दरअसल, वक्फ बिल के विरोध के चलते एक दिन पहले दिग्विजय सिंह को गद्दार बताते और तंज कसते हुए जगह-जगह पोस्टर लगाए गए थे। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ये पोस्टर लगवाए गए थे। इसमें लिखा था- वक्फ बिल का विरोध करने वाले दिग्विजय सिंह वतन के, धर्म के, पूर्वजों के गद्दार हैं।

दिग्विजय के गंभीर आरोप

आपको बता दें कि, केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए वक्फ बिल संशोधन का मध्य प्रदेश समेत देशभर के मुस्लिम समुदाय के लोगों में विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में पंजाब के सभी 13 सांसदों की तरह दिग्विजय सिंह ने भी वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया था। दिग्विजय ने इस बिल को अल्पसंख्यकों को संविधान में मिले अधिकारों का हनन बताया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, इन्हें सिर्फ हिंदू-मुसलमान करने के अलावा कोई काम नहीं है।

'सरकार सिर्फ हिंदू-मुसलमान करने में जुटी'

दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर में कहा - 'वक्फ संशोधन बिल जो लाया जा रहा है हम उसके खिलाफ हैं, क्योंकि भारतीय संविधान का बुनियादी प्रावधान है, जिसमें अल्पसंख्यकों को संरक्षण का अधिकार दिया गया है। ये अल्पसंख्यकों के अधिकारों को छीनने का कुटिल प्रयास किया जा रहा है। ये सरकार पिछले 11 साल से सिर्फ हिंदू-मुसलमान करने में ही जुटी है।'