
अटल जी को लेकर बोले दिग्विजय, 'वे सही नेता थे... लेकिन ग़लत पार्टी में थे' PM मोदी पर साधा निशाना
अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा कि, 'अटल जी के बारे में सही कहा गया था। वे सही नेता थे उनकी विचारधारा भी गांधीवादी समाजवाद की थी, लेकिन ग़लत पार्टी में थे।' दिग्विजय ने आगे ये भी लिखा कि, 'अटल जी ने मोदी जी को राजधर्म का पालन करने की सलाह दी थी, लेकिन मोदी जी ने वह सब कुछ किया, जो अटल जी की नीतियों के खिलाफ था।'
दिग्विजय ने यूजर को किया रीट्वीट
बता दें कि, दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर एक यूजर के ट्वीट को रीट्वीट किया था, जिसमें यूजर ने लिखा था कि, 'आज भाजपा के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन है। वाजपेई ने कहा था कि, भाजपा गांधीवादी समाजवाद के सिद्धांत पर चलेगी। लेकिन, आज भाजपा के मंत्री संविधान में से समाजवाद को हटाना चाहते हैं और आजादी के अमृत महोत्सव से महात्मा गांधी की तस्वीर गायब कर रहे हैं। बीजेपी की दोगली राजनीति।
अटल जी की तारीफ, पर भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना
दिग्विजय सिंह ने अपने इस ट्वीट के जरिए एक तरफ तो दिवंगत अटल जी को गांधीवादी नेता बताते हुए उनकी तारीफ की तो वहीं अपने इसी ट्वीट के माध्यम से उन्होंने भाजपा की विचारधारा पर निशाना साधने के साथ साथ प्रधानमंत्री मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सलाह न मानने वाला और उनकी विचारधारा पर न चलने वाला नेता बता दिया।
फर्स्ट चर्च सीएनआई में मनाया प्रभु यीशु का जन्म दिवस, देखें Video
Published on:
25 Dec 2021 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
