10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय ने पुलवामा हमले को बताया दुर्घटना, भाजपा बोली- शर्म करो

दिग्विजय ने पुलवामा हमले को बताया दुर्घटना, भाजपा बोली- शर्म करो

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Mar 05, 2019

pulwama

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान के बाद राजनीति में भूचाल आ गया है। उन्होंने पुलवामा अटैक के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर आपत्तिजनक बयान दिया, जिसके बाद रक्षा राज्यमंत्री वीके सिंह और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी पलटवार किया है।

ताजा हमला भाजपा के दिग्गज नेता रविशंकर प्रसाद ने किया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेस कर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्विजय सिंह के बयान पर कड़े शब्दों में कहा है कि उन्हें शर्म आना चाहिए। कांग्रेस नेताओं की मानसिकता देश-विरोधी है और ये वायुसेना के शौर्य पर सबूत मांग रहे हैं।

प्रसाद ने कहा कि दिग्विजय सिंह तो हाफिज सईद को 'साहब' कहते हैं। दुनियाभर को दहलाने वाले ओसामा बिन लादेन को भी 'ओसामाजी' कहते हैं।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयान से पाकिस्तान को फायदा होता है। उन्हें पाकिस्तान के टीवी पर जोर-शोर से दिखाया जाता है। वायु सेना के शौर्य का सबूत मांगना कहां तक उचित है। कपिल सिब्बल को भी वायुसेना के शौर्य पर सबूत चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की इस राजनीति की कड़े शब्दों में निंदा की।

पुलवामा हमले पर दिग्विजय का विवादित ट्वीट
इससे पहले दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर पुलवामा आतंकी घटना को दुर्घटना करार दिया है। जिसके बाद भाजपा ने दिग्विजय सिंह पर हमला शुरू कर दिया है। मोदी सरकार में मंत्री और पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह और केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने भी दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।

राजीव गांधी की हत्या आंतकी घटना या दुर्घटना
केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह ने दिग्विजय सिंह से सवाल करते हुए कहा- मैं दिग्विजय सिंह जी से एक ही बात पूछता हूं कि दिग्विजय सिंह हमें ये बताएं की राजीव गांधी की हत्या आंतकी हमला थी या एक दुर्घटना। उसके बाद हम आगे बात करेंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक में 250 से ज्यादा आंतकी मारे गए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मैं इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा हूं।

जावेड़कर ने भी उठाए सवाल
वहीं, केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने दिग्विजय सिंह के बयान पर हमला बोलते हुए कहा- कांग्रेस को क्या हो गया है? देश की जन भावना से एक दम उल्टी बात करते हैं, सेना की जानकारी को झूठला रहे हैं। ऐसा किसी लोकतांत्रिक देश में नहीं होता जहां सेना पर ही अविश्वास दर्शाया जाता है।

क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने
दिग्विजय सिंह ने पुलवामा के आंतकी घटना को दुर्घटना कहा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'पुलवामा दुर्घटना' के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गयी एयर स्ट्राइक के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है। प्रधानमंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं 300 आतंकवादी मारे गये। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कहते हैं 250 मारे हैं, योगी आदित्यनाथ कहते हैं 400 मारे गये और आपके मंत्री एसएस अहूलवालिया कहते हैं एक भी नहीं मरा और आप इस विषय में मौन हैं। देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है।