
दिग्विजय ने पीएम मोदी से पूछा- आपकी सफलता का यही राज है?
भोपाल। योग दिवस पर कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। दिग्विजय सिंह ने भाजपा के दिग्गज नेता की बात को याद दिलाते हुए ट्वीट किया कि आपके बारे में लालकृष्ण आडवाणी ठीक कहते थे, आपकी (पीएम मोदी) सफलता का राज यही है?
दरअसल, योग दिवस पर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि मोदी जी योग को आप प्रचारित कर रहे हैं उसके लिये बधाई। लेकिन योग ध्यान प्रणायम अनेक प्रकार के होते हैं और हर व्यक्ति के शरीर की बनावट पर यह निर्भर करता है कि कौन सा आसन ध्यान प्रणायम उसके शरीर के लिये उपयुक्त होगा।
दिग्विजय ने आगे लिखा कि जिस प्रकार से आप इसे मीडिया इवेन्ट बना रहे हैं यह पूर्ण रूप से अनुचित है। हर व्यक्ति को उसके शरीर की बनावट के आधार पर किसी अच्छे वैद्य के मार्ग दर्शन में ही योग आसन करना चाहिये अन्यथा हर कोई आसन उसका नुक्सान भी कर सकता है। योग को आयुर्वेद चिकित्सा के साथ जोड़ना ही उचित होगा।
दिग्विजय ने एक अन्य ट्वीट किया कि आडवाणी जी ने ठीक ही कहा था आप बड़े अच्छे इवेन्ट मैनेजर हैं। मैं उसमें यह भी जोड़ना चाहता हूं कि आप अच्छे इवेन्ट मैनेजर के साथ बहुत अच्छे मीडिया मैनेजर भी हैं। आपकी सफलता का यही राज है। है ना?
Published on:
21 Jun 2019 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
