27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Accident of DIG jail: कार व बस में हुई आमने सामने की टक्कर, 3 घायल

भोपाल जेल के डीआईजी सोहेल अहमद अशोक नगर जेल से निरीक्षण करके भोपाल वापस लौट रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 18 Nov 2017, 3:41 PM IST

accident of DIG

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल जेल के डीआईजी का शनिवार को सड़क हादसे में एक्सीडेंट हो गया। जिसमें उनको व उनके ड्राइवर को काफी चोटें आईं हैं। जानकारी के अनुसार अशोक नगर बहादुरपुर के पास उनकी गाड़ी के साथ ये दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में जहां डीआईजी सोहेल का हाथ फैक्चर हुआ और उनकी पस्ली टूट गई। वहीं उनके ड्राइवर की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

दरअसल, भोपाल जेल के डीआईजी सोहेल अहमद अशोक नगर जेल से निरीक्षण करके भोपाल वापस लौट रहे थे,तभी अचानक बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अतरेजी मोड़ के पास उनकी कार प्रिंस ट्रेवल्स की बस (एमपी 19, टी 9095) में घुस गई।

हादसे में पीए ओशक आर्य और कार ड्राइवर गम्भीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए, जबकि डीआईजी सोहेल अहमद का बायां पैर और हाथ फ्रेक्चर हो गया, साथ ही उनके सीने की पसली टूट गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उन्हें प्राथमिक उपचार कराकर, उन्हे भोपाल के लिए रेफर कर दिया है।

हादसे के बाद यहां पुलिस ने आकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है। आमने सामने की हुई इस टक्कर में जहां डीआईजी भोपाल को आ रहे थे, वहीं ये बस अशोकनगर की ओर जा रही थी।

एक्सीडेंट के बाद यहां भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना में कार आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बस के सामने बोनट के नीचे कार का अगला हिस्सा जा घुसा। दुर्घटना का शिकार हुई डीआईजी की कार स्वीफ्ट जिसका नंबर एमपी 02 एवी 3988 है। इस हादसे में बस चालक व उसमें बैठी सवारियां पूरी तरह से सुरक्षित रहीं।

जिला जेल का निरीक्षण करने आ रहे जेल विभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई| इस हादसे में डीआईजी सोहेल अहमद सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल इलाज के लिए भोपाल भेजे गए हैं।

डीआईजी सोहेल अहमद अशोकनगर की जिला जेल का निरीक्षण करके वापस भोपाल आते समय शासकीय वाहन बहादुरपुर थाने के पास अतरजी गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डीआईजी की स्विफ्ट गाड़ी सामने से आ रही यात्री बस से आमने-सामने की टक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई । जिसमें डीआईजी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। वहीं सूत्रों के अनुसार अहमद को सिर में भी चोट लगी है।