14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन के महीने में भूलकर भी न करें ये काम, नाराज हो सकते है महादेव !

सावन के महीने में भूलकर भी न करें ये काम, नाराज हो सकते है महादेव !
2 min read
Google source verification
savan month

savan month

भोपाल। महादेव भगवान शिव का सबसे मनपसंद सावन का महीना 28 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। बता दें कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माह माना जाता है। इस माह में विधि पूर्वक शिवजी की आराधना करने से, मनुष्य को शुभ फल भी प्राप्त होते हैं। शास्त्रों के मुताबिक इस माह में भगवान विष्णु पाताल लोक में रहते हैं और संसार के पालनहार के रूप में शिव जी ही कार्य करते हैं। भगवान शिव के भक्त महादेव को खुश करने के लिए कई तरह से पूजन विधी अपनाते हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना के दौरन कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इन जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकते हैं।

- सावन के महीने में जहां तक संभव हो दूध का सेवन न करें। साथ ही शिव की कृपा पाने के लिए पूरे महीने सात्विक भोजन करें।

- इस माह में मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन बंद कर देना चाहिए। सावन के महीने में इन सबके सेवन को पाप माना जाता है।

- हमेशा ध्यान रखें कि जब भी भगवान शिव की पूजा करें तो शिवलिंग पर हल्दी न चढ़ाएं। हल्दी जलाधारी पर चढ़ानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि
हल्दी स्त्री से संबंधित वस्तु है। शिवलिंग पुरुष तत्व से संबंधित है और ये शिवजी का प्रतीक है। इस कारण शिवलिंग पर नहीं, बल्कि जलाधारी पर हल्दी चढ़ानी चाहिए। जलाधारी स्त्री तत्व से संबंधित है और ये माता पार्वती की प्रतीक है।

- धर्म शास्त्र में बताया गया है कि सावन में हरी सब्जी नहीं खाना चाहिए। इससे विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। स्वास्थ दृष्टि से देखा जाए तो
साग में पित्त बढ़ाने वाले तत्व की मात्रा बढ़ जाती है। यही कारण है कि सावन में साग खाना वर्जित माना गया है।

- कहा जाता है कि सावन के महीने में सुबह के समय शिव का ध्यान करने से शिव जी प्रसन्न हो जाते है। साथ ही इस माह में जरूरत के हिसाब से ही सोएं।

- सावन के महीने में ध्यान रखें कि किसी बड़े- बुजुर्ग व्यक्ति, गुरु, भाई-बहन, जीवन साथी, माता-पिता का अपमान न करें। महादेव ऐसे लोगों से बिल्कुल भी खुश नहीं होते है जो बड़े लोगों का अपमान करते हैं।