
अनूठी पहल - घर में बन जाए ज्यादा भोजन तो फेंके नहीं जरुरतमंदों के फ्रिज में रखें
भोपाल. अगर आपके घर में ज्यादा भोजन बन जाए, तो उसे फेंके नहीं। क्योंकि आपके काम नहीं आने वाला यह भोजन किसी व्यक्ति की भूख मिटाएगा, इसके लिए भोपाल में अनूठी पहल की गई है। जिसके तहत सामुदायिक फ्रीज स्थापित किया गया है। आप बचे हुए भोजन को यहां रख सकते हैं।
हर जरुरतमंद निर्धन की थाली में ताजा और पौष्टिक आहार पहुंचे इसके लिए शहर के बौद्ध महाविहार चूनाभट्टी परिसर में गुरुवार को जनता फ्रिज (एक सामुदायिक फ्रिज) का अनावरण किया गया। इसमें लोग अपने घर से लाकर भोजन सहित अन्य खाद्य सामग्री रख सकते हैं, साथ ही जरूरतमंद लोग इससे अपनी जरूरत के हिसाब से खाद्य साम्रगी ले सकते हैं।
बौद्ध महाविहार मोनेस्ट्री, चूनाभट्टी में भंते शक्यपुत्र सागर थेरो ने इसका शुभारंभ किया। भंते शाक्यपुत्र ने बताया कि कोरोना काल के दौरान कई लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इसके लिए हमारे द्वारा निरंतर हमारे द्वारा गरीब और जरूरतमंदों को भोजन भी वितरण किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले, इसके लिए यह इसकी शुरुआत की गई है। आप घर में बचे हुए भोजन व ज्यादा बने भोजन को फेंकने के बजाय यहां रख सकते हैं।
भोजन के साथ अन्य वस्तुएं भी रख सकते हैं
खानाआमतौर पर कई बार घरों में ज्यादा बन जाता है, इस स्थिति में लोग खाना फेंक देते हैं। लेकिन अगर किसी के घर में खाना अधिक बन जाए तो वह यहां लाकर रख सकते हैं, यह खाना किसी के काम आ सकता है। भोजन के साथ-साथ हर वह वस्तु का दान भी कर सकते है जिसकी आवश्यकता जीवन की सुगमता के लिए होती है । जैसे पुराने कपड़े, साबुन, अनाज, आटा, कम्बल सहित अन्य वस्तुएं। जिनका अब हम उपयोग नहीं करते और वह वस्तु/उपकरण पड़े-पड़े खराब हो जाते हैं। उनके दान से किसी जरूरतमंद की सही मायने में मदद हो सकेगी।
100 लोगों का भोजन रह सकता है इस फ्रिज में
यह डबल डोर फ्रिज है, इसमें 100 लोगों का भोजन रह सकता है। 24 घंटे लोगों को ताजा भोजन मिले इसके लिए यह पहल की गई है। इस सेवा पहल के लिए सभी समाजों के लोगों ने योगदान दिया है।
Updated on:
29 Oct 2021 11:30 am
Published on:
29 Oct 2021 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
