29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

River or Sea in Dream Meaning in Hindi : : आपको भी सपनों में दिखता है समुद्र, तो हो जाएं सतर्क

River or Sea in Dream Meaning in Hindi : तो आपको बता दें कि सपनों में नजर आने वाली हर चीज का अर्थ अलग होता है वो शुभ भी हो सकता है और अशुभ भी। सपनों को तीन घटनाओं यानी आपका अतीत, वर्तमान और भविष्य से जोड़कर देखा जा सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं सपने में समुद्र दिखाई दे, या पानी दिखाई दे तो ऐसे सपने क्या कहते हैं?

2 min read
Google source verification
water_in_dream_river_in_dream_dream_meaning_sea_in_dream__rain_in_dream_meaning_in_hindi.jpg

River or Sea in Dream Meaning in Hindi : अगर कई लोगों से पूछा जाए कि आंख खुलते ही आपके मन में क्या चलता है? तो सभी का जवाब अलग-अलग होगा। लेकिन ज्यादातर लोग इस बात पर एक ये जवाब जरूर देंगे कि आंख खुलते ही वो अपने सपनों के बारे में सोचते हैं कि आज रात उन्होंने सपनों में जो देखा, उन्हें ऐसा क्यों दिखा? उनके मन में यही चलता रहता है कि इसका अर्थ क्या हो सकता है, यह सपना शुभ था या अशुभ। तो आपको बता दें कि सपनों में नजर आने वाली हर चीज का अर्थ अलग होता है वो शुभ भी हो सकता है और अशुभ भी। सपनों को तीन घटनाओं यानी आपका अतीत, वर्तमान और भविष्य से जोड़कर देखा जा सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं सपने में समुद्र दिखाई दे, या पानी दिखाई दे तो ऐसे सपने क्या कहते हैं?

सपने में पानी देखना

सपने में पानी देखने का अर्थ क्या होता है? अक्सर हम सपनों में अलग अलग तरह से पानी देखते हैं। अगर सपने में नदी दिखाई दे तो इसे शुभ माना जाता है। मान्यतानुसार सपने में नदी का दिखना इस बात का संकेत है कि आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और आने वाले समय में कोई शुभ परिवर्तन होने वाला है। वहीं अगर सपने में समुद्र दिखाई दे तो इसे अशुभ माना गया है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार समुद्र दिखने का अर्थ है कि भविष्य में किसी तरह की धनहानि होगी या फिर कोई दुर्घटना भी हो सकती है। अगर आप खुद को समुद्र के किनारे खड़ा हुआ देखते हैं तो ये संकेत है कि आपको अपनी गलती सुधारने की जरूरत है।

बहता हुआ पानी देखना

अगर आप सपने में बहता हुआ पानी देख रहे हैं, तो इसका अर्थ होता है कि सपने में तो आपके जीवन में उतार चढ़ाव आने वाले हैं या फिर चल रहे हैं। सपने में तालाब दिखना सपने में तालाब का दिखना भी शुभ माना गया है। मगर यहां तालाब का पानी साफ होना चाहिए। यदि तालाब या पोखर में गंदा पानी दिखाई दे तो, वो अशुभ संकेत है।

किसी को तैरता हुआ देखना

अगर आप किसी व्यक्ति विशेष को तैरता हुआ देखते हैं तो, ये भी शुभ सपना माना जाता है।

सपने में बारिश देखना

अगर सपने में बारिश देख रहे हैं तो, ये किसी सफलता या धनलाभ का संकेत माना जाता है।

पानी का कुंड देखना

पानी का कुंड देखने का अर्थ है कि कोई धन संबंधी कार्य होगा। वहीं भरा हुआ कुंआ भी शुभ संकेत हैं और इसका अर्थ माना जाता है कि आपका मनचाहा कार्य पूरा होगा।

खुद को पानी पीते हुए देखना

अगर आप सपने में खुद को पानी पीता हुआ देख रहे हैं तो ये भी एक अच्छा संकेत है। हो सकता है निकट भविष्य में आपको धनलाभ हो या कारोबार में वृद्धि और लाभ हो। इसी के साथ आपकी अतृप्त इच्छाएं पूरी होने वाली है।

- अगर कोई कारोबारी सपने में खुद को पानी पीते देखता हो तो माना जाए कि उसकी बिजनेस संबंधी समस्याए दूर होने वाली हैं।


ये भी पढ़ें :
Best Ways To Clean White Socks : सफेद मोजों को क्लीन करने के मैजिकल Hacks, इन तरीकों से हमेशा दिखेंग नए

Story Loader