24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉयफ्रेंड को लेकर बीच सड़क पर नशे में धुत लड़कियों में दे दनादन, मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल

-राजधानी में हाईप्रोपाइल गर्ल्स के बीच दे-दनादन-बॉयफ्रेंड को लेकर सड़क पर भिड़ी लड़कियां!-नशे में धुत बताई जा रही सभी लड़कियां-मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल-विवाद के बाद लड़कियों को थाने ले गई मिसरोद पुलिस

2 min read
Google source verification
News

बॉयफ्रेंड को लेकर बीच सड़क पर नशे में धुत लड़कियों में दे दनादन, मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले होशंगाबाद रोड पर दो लड़कियों के बीच बुधवार देर रात जमकर मारपीट हो गई। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से सामने आया है। वीडियो में दोनों लड़कियां एक-दूसरे के बाल खींचते हुए मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को गंदी गंदी गालियां भी दीं।


बताया जा रहा है कि, दोनों अपने दोस्तों के साथ शराब पीने आई थीं। यहां दोनों के बीच पहले बॉयफ्रेंड को लेकर बहस हो गई, जिसने देखते ही देखते बीच सड़क पर मारपीट और गाली-गलौच का रूप धारण कर लिया। सामने आए वीडियो में ये भी दिखाई दे रहा है कि, दोनों लड़कियों के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने के दौरान उनकी दो दोस्त भी झगड़ पड़ीं। बताया जा रहा है कि, सड़क पर विवाद करने वाली लड़कियां अच्छे घरों की हैं, लेकिन शराब और बॉयफ्रेंड के कॉकटेल ने उनके बीच सड़क पर हंगामा करा दिया।

यह भी पढ़ें- 10 साल की मासूम से रेप के बाद 20 हड्डियां तोड़कर की थी हत्या, पीएम रिपोर्ट में दरिंदगी का खुलासा


नशा उतरते ही गिड़गिड़ाते हुए पुलिस से मांगने लगीं माफी

लड़कियों के बीच हुए विवाद की खबर लगते ही मिसरोद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी लड़कियों और उनके साथ आए युवकों को थाने ले आई। यहां सभी का मेडिकल भी करा लिया गया है। हालांकि, कुछ देर बाद थाने में लड़कियों का नशा उतरने पर वे गिड़गिड़ाते हुए पुलिस से माफी मांगने लगी। वहीं, पुलिस ने भी दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद उन्हें रवाना कर दिया।

यह भी पढ़ें- 3 मासूम बेटियों को लेकर कुएं में कूदी मां, एक साथ कुएं से चार शव निकले तो मच गया हड़कंप, VIDEO


पुलिस सभी को ले गई थाने

मामले की जानकारी देते हुए मिसरोद पुलिस ने बताया कि, होशंगाबाद रोड पर एक मॉल में बार है। देर रात मॉल के बाहर लड़कियों में झगड़ा हुआ था। मौके पर पहुंचे तो वहां चार से पांच लड़कियां आपस में झगड़ रही थीं। उनके साथ कुछ लड़के भी शामिल थे। सभी को थाने लाया गया। झगड़ने वाली लड़कियों में एक गांधीनगर, एक टीला जमालपुरा और दो अन्य शाहपुरा की रहने वाली थी।