27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 मासूम बेटियों को लेकर कुएं में कूदी मां, एक साथ कुएं से चार शव निकले तो मच गया हड़कंप, VIDEO

-3 बेटियों को लेकर कुएं में कूदी मां-बच्चियां 2 महीने, 3 साल और 5 साल की-पारिवारिक विवाद में महिला ने उठाया खौफनाक कदम-ग्रामीणों ने चारों शव कुए से बाहर निकाले-जिले के मुहारा गांव की घटना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Jun 2022, 2:30 PM IST

News

3 मासूम बेटियों को लेकर कुएं में कूदी मां, एक साथ कुएं से चार शव निकले तो मच गया हड़कंप, VIDEO

टीकमगढ़. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के जतारा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले मुहारा गांव में कुशवाहा परिवार की एक महिला ने अपनी तीन मासूम बच्चियों के साथ कुएं में कूदकर जान गवा दे दी है। बताया जा रहा है कि, महिला द्वारा ये खौफनाक कदम पारिवारिक विवाद के चलते उठाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जतारा थाना अंतर्गत आने वाले मुहारा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते महिला रामदेवी कुशवाहा सहित तीनों बेटियों ने कुएं में कूदकर दी जान दे दी बेटियों में 5 साल , 3 साल और 8 माह की बेटी की हुई मौत मृतकों के शव कुएं से ग्रामीणों द्वारा निकाले गए जतारा थाना अंतर्गत ग्राम मुहारा में अज्ञात कारणों के चलते एक 25 वर्षीय महिला ने अपने तीन बच्चीयों समेत कुएं में कूदकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें- चुनाव प्रचार को लेकर दो दलों के बीच बवाल, जमकर चले लात-घूंसे, महिलाओं को भी पीटा, VIDEO


पारिवारिक विवाद में खौफनाक घटना!

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पहुंची और घटनास्थल पर एसडीओपी दिलीप कुमार पांडे, तहसीलदार दिव्या जैन और थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी एसआई रवि सिंह कुशवाह पहुंचे घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। आखिरी घटना की क्या वजह रही और क्यों एक मां को अपनी तीन बेटियों के साथ इस कदम को उठाना पड़ा, फिलहाल मामला संदिग्ध बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- चुनावी ट्रेनिंग लेने पहुंचा नशे में धुत शिक्षक, मचाने लगा उत्पात, अब कलेक्टर ने लिया बड़ा एक्शन

यह भी पढ़ें- जिला पंचायत अधीक्षक से महिलाओं ने की मारपीट, दफ्तर में घुसकर पीटा, VIDEO