28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव प्रचार को लेकर दो दलों के बीच बवाल, जमकर चले लात-घूंसे, महिलाओं को भी पीटा, VIDEO

-राजारामनगर में चुनावी बवाल-जमकर चले लात-घूंसे-महिलाओं को भी पीटने का आरोप-एसपी कार्यालय के बाहर दिया धरना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Jun 2022, 1:33 PM IST

News

चुनाव प्रचार को लेकर दो दलों के बीच बवाल, जमकर चले लात-घूंसे, महिलाओं को भी पीटा

देवास. जैसे-जैसे नगरीय निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास और बढ़ाते जा रहे हैं। कई वार्डों में कांटे की टक्कर की स्थिति में वाद-विवाद की स्थिति भी बन रही है। शहर के वार्ड-12 के अंतर्गत आने वाले राजारामनगर के मेंढकी रोड ओवरब्रिज के नीचे मंगलवार रात को रैली निकलने के दौरान विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि, भाजपा की रैली निकलने के दौरान एक निर्दलीय प्रत्याशी और समर्थक भी एकत्रित हुए थे, इसी को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते धक्कामुक्की व मारपीट होने लगी।

इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष के लोग प्रकरण दर्ज करवाने के लिए सिविल लाइन थाने पहुंचे। जब वहां सुनवाई नहीं हुई तो सभी एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठकर धरना दिया। महिलाओं ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। सीएसपी विवेक सिंह चौहान समेत कोतवाली थाना टीआई एमएस परमार, सिविल लाइन थाना टीआई संजय सिंह फोर्स समेत पहुंचे और समझाइश देने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- चुनावी ट्रेनिंग लेने पहुंचा नशे में धुत शिक्षक, मचाने लगा उत्पात, अब कलेक्टर ने लिया बड़ा एक्शन


महिलाओं का आरोप

महिलाओं ने आरोप लगाया कि, हमला सिर्फ पुरुषों पर ही नहीं किया गया है, बल्कि उनपर भी हमला हुआ है। हमलावरों ने चाकू तक से उवपर हमला किया है। इस दौरान उनकी साड़ी तक फाड़ी गई। हमें एसपी से मुलाकात करना है। रात 10 बजे तक धरना प्रदर्शन जारी था और भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें- जिला पंचायत अधीक्षक से महिलाओं ने की मारपीट, दफ्तर में घुसकर पीटा, VIDEO


ये था मामला

बताया जा रहा है कि, पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशी राजेश यादव के समर्थन में विधायक पुत्र विक्रम सिंह पवार प्रचार कर थे। इसी दौरान निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश जैन और समर्थक पवार का स्वागत करना चाह रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। हालांकि, देर रात तक मामले में केस दर्ज नहीं हुआ था। सीएसपी सिंह ने बताया मामले में जांच चल रही है, उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।