
जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, इससे उत्तरी हवा थम जाएगी और रात के तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। रात में मध्यम कोहरा भी छाएगा। 16 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती घेरा बनाएगा जिसके बाद मौसम फिर बिगड़ेगा। इससे पहले के चार दिन मौसम के लिहाज से ठीक ठाक रहने का अनुमान है।
सबसे ज्यादा ठंडा रहा कल्याणपुर
बीते 24 घंटों की बात की जाए तो मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा शहडोल का कल्याणपुर रहा जहां 4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं अगर मध्यप्रदेश के 5 सबसे ठंडे शहरों की बात की जाए तो वो इस प्रकार हैं..
- कल्याणपुर (शहडोल) - 4.8 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम तापमान)
- दतिया - 4.9 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम तापमान)
- देवरा (सिंगरौली) - 5.1 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम तापमान)
- नौगांव (छतरपुर) - 5.5 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम तापमान)
- रीवा - 5.5 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम तापमान)
इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
भोपाल मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके मुताबिक ग्वालियर, दतिया व भिंड जिलों में मध्यम से घना कोहरे की संभावना है और रीवा मऊगंज, सतना, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Published on:
13 Jan 2024 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
