23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढ़ते संक्रमण के बीच उपचुनाव टला, बीजेपी सांसद के निधन से खाली हुई थी यह सीट

Chief Election Commissioner : खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे भाजपा नेता नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद से खाली है यह सीट...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 6 May 2021, 11:08 AM IST

mp-by-election.png

भोपाल। खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव फिलहाल टाल दिए गए हैं। चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देख यह फैसला लिया है। आयोग ने मध्यप्रदेश की खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा सीट के अलावा देश के कई उपचुनाव को भी टाल दिया है।

यह भी पढ़ेंःभाजपा सांसद का निधन, दिल्ली के मेदांता में चल रहा था इलाज

खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। चुनाव आयोग (Election Commission) ने कहा है कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिसे देख उपचुनावों को टालने का फैसला किया गया है, क्योंकि ऐसे हालात में चुनाव कराना उचित नहीं है। देश में फिलहाल तीन लोकसभा और 8 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों को टालने का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़ेंः पंचतत्व में विलीन हुए सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, सीएम शिवराज समेत दिग्गजों ने दी अंतिम विदाई

6 बार सांसद रहे चौहान

भाजपा नेता नंद कुमार सिंह चौहान का जब निधन हुआ वे 16वीं लोकसभा के सांसद थे। वे 1996, 1998, 1999, 2004, 2014 व 2019 में खंडवा-बुरहानपुर के सांसद रह चुके हैं। चौहान का राजनीतिक सफर 1978 में शाहपुर नगर परिषद से शुरू हुआ था। इसके बाद वे 1985 से 2996 तक विधायक रहे। पहली बार 1996 में लोकसभा चुनाव लड़क संसद पहुंचे थे।

यह भी पढ़ेंः अब बिना मास्क या सड़कों में घूमते मिले तो देना पड़ेगा 500 से 5000 रुपए जुर्माना

मुख्य चुनाव आयोग सुशील चंद्र Chief Election Commissioner Sushil Chandra के मुताबिक यह उपचुनाव स्थगित किए गए हैं।

यहां होना है विधानसभा उपचुनाव












































राजस्थानवल्लभनगर
हरियाणाकाल्का और एलेनाबाद
कर्नाटकसिंडगी

आंध्र प्रदेश


बड़वेल

हिमाचल प्रदेश


फतेहपुर

मेघालय


राजाबाला और मॉरिंगखेंग

लोकसभा सीटों पर उपचुनाव


मध्य प्रदेशखंडवा
हिमाचल प्रदेशमंडी
दादरा नगर हवेलीदादरा नगर हवेली