
आर्थिक सर्वे : मध्य प्रदेश में बढ़े 5.51 लाख बेरोजगार, पर बढ़ गई है प्रति व्यक्ति आय
भोपाल. साल 2021-22 के लिए विधानसभा में मंगलवार को जारी हुई मध्य प्रदेश के आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट ने प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार दिये जाने वाले दावों की पोल खोल दी है। विधानसभा में जारी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 5.51 लाख बेरोजगार प्रदेश में बढ़े हैं। सर्वेक्षण के अनुसार राज्य की सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी भी पिछले वर्ष की तुलना में 1.92 फीसद घटा है। हालांकि, प्रदेश सरकार मौजूदा वित्तीय वर्ष में जीडीपी 6 लाख 21 हजार 653 करोड़ रुपए होने का अनुमान जता रही है।
हालांकि, दावा ये भी है कि, प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय पिछले वर्ष की तुलना में 18.87 फीसद बढ़ी है। साल 2020-21 में 1 लाख 4 हजार 894 रुपए थी, जो बढ़कर 1 लाख 24 हजार 685 हुई है। इस हिसाब से प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में 19 हजार 791 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। सर्वेक्षण के अनुसार प्रति व्यक्ति की आय 58 हजार 334 से बढ़कर 63 हजार 345 रुपए हो गई है। यानी पिछले वर्ष की तुलना में 8.59 फीसद बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इस साल प्रदेश में शिक्षित बेरोजगारों का प्रतिशत भी बढ़कर 95.07 फीसद हो गया है।
आसान भाषा में समझें मध्य प्रदेश का पूरा बजट, देखें वीडियो
2021 के अंत तक प्रदेश में कुल बढ़े 30.23 लाख बेरोजगार
आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020-21 की तुलना में 2021-22 में मध्य प्रदेश में 5.51 लाख बेरोजगार बढ़े हैं। इसमें शिक्षित बेरोजगारों की संख्या में 1.7 फीसद हो गए हैं। साल 2020 के अंत तक रोजगार कार्यालय में 24.72 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे। रजिस्टर्ड बेरोजगारों की संख्या वर्ष 2021 के अंत तक बढ़कर 30.23 लाख हो गई है। ऊर्जा क्षेत्र में राजस्व प्रबंधन की बात करें, तो प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले राजस्व में भी 10.35 फीसदी की कमी देखी गई है।
हंगामें के बीच पेश हुआ मध्यप्रदेश सरकार का बजट, लोगों में दिखा उत्साह, देखें वीडियो
Published on:
09 Mar 2022 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
