31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल यात्री ध्यान दें : त्योहारी सीजन में रद्द हुईं ये ट्रेनें, होली स्पेशल ट्रेन का ये होगा रूट

आागमी दिनों में मध्य प्रदेश से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Mar 2022, 3:19 PM IST

News

रेल यात्री ध्यान दें : त्योहारी सीजन में रद्द हुईं ये ट्रेनें, होली स्पेशल ट्रेन का ये होगा रूट

भोपाल. आागमी दिनों में मध्य प्रदेश से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। चित्तौड़गढ़-नीमच रेलखंड में चल रहे दोहरीकरण के चलते मंदसौर से होकर जाने वाली कोटा-मंदसौर पैसेंजर, उदयपुर-मंदसौर पैसेंजर और जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस और भोपाल से जाने वाली भोपाल-डॉक्टर अंबेडकर नगर एक्सप्रेस मंगलवार 8 मार्च को निरस्त रहेगी।

वहीं, गाड़ी नंबर 19339 दाहोद-भोपाल एक्सप्रेस अपने शुरुआती स्टेशन दाहोद से चलकर उज्जैन स्टेशन पर समाप्त होगी। साथ ही, उज्जैन-भोपाल के बीच मंगलवार 8 मार्च को आंशिक निरस्त रहेगी। 8 मार्च को गाड़ी नंबर 05835 मंदसौर-उदयपुर पैसेंजर और ट्रेन 05834 मंदसौर-कोटा पैसेंजर मंदसौर से, ट्रेन 05836 उदयपुर-मंदसौर पैसेंजर उदयपुर और ट्रेन 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस जोधपुर से नहीं चलेगी।गाड़ी संख्या 12466 जोधपुर-इंदौर ट्रेन भी नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें- विश्व महिला दिवस : DSP शालिनी परस्ते ने संभाली यातायात व्यवस्था, आज महिला पुलिसकर्मियों की चप्पे-चप्पे पर नजर


होली से पहले यात्रियों को राहत

हालांकि, होली से पहले प्रदेश के यात्रियों को राहत दी गई है। जबलपुर से आजमगढ़ जाने वाली स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की गई है। सोमवार को ये नागपुर से शाम 5.50 पर रवाना हुई जो इटारसी होते हुए सोमवार देर रात 2.25 बजे जबलपुर पहुंची। गाड़ी नंबर 01007 नागपुर-आजमगढ़ (एक तरफा) स्पेशल ट्रेन नागपुर स्टेशन से 17.50 बजे चलकर कटनी और सतना होते हुए आजमगढ़ जाएगी। ये स्पेशल ट्रेन पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशन पर रूकेगी। इस गाड़ी में 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य श्रेणी, 2 SLRD समेत 21 कोच रहेंगे। ये गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है। इनमें सिर्फ कन्फर्म टिकटधारी यात्र ही सफर कर सकेंगे।


ये है दो दिन का शेड्यूल

वहीं, मंगलवार यानी 8 मार्च को गा़ड़ी नंबर 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, गा़ड़ी नंबर 18241 दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस, गा़ड़ी नंबर 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस, गा़ड़ी नंबर 18247 बिलासपुर -रीवा एक्सप्रेस और 9 मार्च को गा़ड़ी नंबर 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस, गा़ड़ी नंबर 18248 रीवा- बिलासपुर एक्सप्रेस, गा़ड़ी नंबर 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस और गा़ड़ी नंबर 18258 चिरिमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। ये गाड़ियां पमरे के कटनी, दमोह, गुना, अशोक नगर, मुंगावली, और सागर स्टेशनों से होकर गुजरती है।

महाकाल की नगरी पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, देखें वीडियो