2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 23 से

तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने जारी किया काउंसलिंग का टाइम टेबल
less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Sunil Mishra

Sep 22, 2021

education

education

भोपाल. तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने बैचलर ऑफ टेक्नोलोजी और इंजीनियरिंग (बीटेक, बीई ) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की समय सारणी जारी कर दी है। इन तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेईई मेन 2021 की मेरिट के आधार पर छात्र 23 सितंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और इसमें सुधार 27 सितंबर तक होगा। ऑनलाइन सत्यापित उम्मीदवारों के लिए सुधार की सुविधा केवल एक बार के लिए होगी। चॉइस फिलिंग 24 से 28 सितंबर तक कर सकेंगे। 29 सितंबर को कॉमन मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। सीट आवंटन के बाद 8 से 10 अक्टूबर तक संस्था में प्रवेश लेना होगा। काउंसलिंग का दूसरा चरण जेईई मेन के आधार पर रिक्त रह गई सीटों और अर्हकारी परीक्षा के आधार पर आवंटन के लिए होगा जो 30 सितंबर से शुरू होगा। संस्था स्तर की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 21 से शुरू होंगे। अनिवासी भारतीयों के लिए भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 23 से 25 सितंबर तक होंगे। 27 सितंबर को इन्हें सीट आवंटन के साथ प्रवेश लेना होगा। एनआरआई की काउंसलिंग इनके लिए बनाए गए विशेष नियमों के तहत होगी। उसी के तहत इन्हें सीटों का आवंटन किया जाएगा। तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश नियम, विस्तृत समय सारणी, काउसलिंग प्रक्रिया, अधिकृत सहायता केन्द्रों की सूची आदि तकनीकी शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने यह स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग के किसी भी चरण में प्राथमिकता क्रम का आॅनलाइन चयन कर लॉक करने की अंतिम दिनांक से आवंटन जारी होने तक प्रवेश निरस्तीकरण की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।