
आम आदमी पार्टी ने की शिकायत, निगम के जोनल अधिकारी को किया अटैच!
भोपाल। चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर चुनाव आयोगकी ओर से कार्रवाई की गई है। सामने आ रही जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई दरअसल आम आदमी पार्टी की शिकायत की गई है। जिसके बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर निगम के जोनल अधिकारी अर्जुन मेघानी का ट्रांसफर राजस्व विभाग में कर दिया गया है।
इसे सत्य की विजय बताते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक अग्रवाल ने कहा है कि भोपाल निगम प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के दबाव में काम कर रहा है।
आप की लोकप्रियता से डरकर भाजपा प्रशासन पर दबाव डाल रही है और अलोकतांत्रिक तरीके अपना रही है। हालांकि इस मामले में चुनाव आयोग के निष्पक्ष रवैये की सराहना करते हुए उन्होंने आभार जताया है।
उन्होंने बातया कि गुरुवार देर रात टीटी नगर क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के होर्डिंग हटा लिए गए थे। इनकी पहले से अनुमति थी। अनुमति के बावजूद होर्डिंग को हटाना साफ दर्शाता है कि प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है।
उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया और कहा कि हम चुनाव आयोग के आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि जो होर्डिंग लगाए गए हैं, वे आम आदमी पार्टी के आम कार्यकर्ताओं की मेहनत की कमाई से लगे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन की जमा पूंजी से प्रचार के लिए होर्डिंग तैयार किए हैं और उन्हें हटाकर भारतीय जनता पार्टी साफ कर रही है कि उसका लोकतंत्र में यकीन नहीं है।
उन्होंने कहा कि इन होर्डिंग की अनुमति के लिए 12 अक्टूबर को आवेदन दिया गया था, जिसमें 17 अक्टूबर से 11 नवंबर 2018 तक के लिए होर्डिंग की अनुमति दी गई है।
उन्होंने बताया कि होर्डिंग हटाने की कार्रवाई निगम के अमले ने रात में की, जिसकी शिकायत चुनाव आयोग में की गई। इस शिकायत के बाद तुरंत निगम ने होर्डिंग को निर्धारित स्थान पर लगाया है और जोनल अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया गया है।
यह आम आदमी पार्टी की जीत है। सत्य की जीत के त्यौहार के दिन चुनाव आयोग का यह कदम सराहनीय है।
प्रशांत खरे राजगढ़ के नए एसपी...
वहीं इससे पहले भी मंत्रियों और सांसद के रिश्तेदारों को चुनाव आयोग ने हटाना शुरू कर दिया। जिसके तहत गुरूवार को राजगढ़ जिले की पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद को हटाया गया है। सिमाला प्रसाद भिंड से भाजपा सांसद भागीरथ प्रसाद की बेटी हैं। राजगढ़ से सिमाला प्रसाद को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है, वहीं 2007 बैच के आईपीएस अफसर प्रशांत खरे राजगढ़ के नए एसपी बनाये गए हैं।
Published on:
19 Oct 2018 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
