
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
भोपाल. राजधानी में इन दिनों मौसम का मिजाज बारबार रुख बदल रहा है। इस समय सर्दी में थोड़ी कमी आ गई है। इसका कारण यह है कि इस समय हरियाणा में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है, साथ ही पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है. हालांकि हिमालय में बर्फबारी और बारिश हुई है जिसका असर राजधानी के साथ ही पूरे प्रदेश जल्द ही दिख सकता है. 10 नवंबर के आसपास सर्दी तेज होने का अनुमान है.
पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार और मंगलवार को हल्के आंशिक बादल रह सकते हैं। इसके चलते दिन के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है वहीं न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी आ सकती है।
शहर में चल रहा गुलाबी सर्दी का दौर भी पिछले तीन चार दिनों से थोड़ा कम हुआ है। इसका कारण यह है कि इन दिनों न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास बना हुआ है हालांकि रविवार को न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री से अधिक की गिरावट आई है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री दर्ज किया गया जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
हिमालय में बर्फबारी का दिख सकता है असर
मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर के कारण दो दिन तक हल्के बादलों की स्थिति रह सकती है हांलाकि बारिश जैसी स्थिति की उम्मीद नहीं है। इस दौरान हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। इसके अलावा बरसात भी हुई जिसका असर जल्द दिखाई देगा. पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना है जिसके चलते सर्दी में थोड़ी तेजी आ सकती है। इस प्रकार प्रदेशभर में 10 नवंबर के आसपास सर्दी तेज होने का अनुमान है.
Published on:
07 Nov 2022 09:43 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
