
ताजुल मसाजिद में गजब का नजारा
Eid - Asia's largest Tajul Mosque filled with worshipers on Eid - ईद पर एमपी की राजधानी भोपाल में गजब का नजारा दिखाई दिया। इस मुबारक मौके पर हर कोई अल्लाह की रहमत का ख्वाहिशमंद था। ऐसे में शहरभर की मस्जिदें लाखों नमाजियों से भर गईं। एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद ताजुल मसाजिद में तो जरा जगह नहीं बची। नमाजियों को सड़क पर बैठकर सजदा करना पड़ा।
भोपाल में सबसे पहले सुबह 7.15 बजे ईदगाह में विशेष नमाज अदा की गई। ईद के मौके पर शहर की करीब 50 मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। सुन्नी सकलेनी मस्जिद में तो ईद की नमाज दो बार होगी। ईदगाह में 80 हजार से 1 लाख लोग नमाज के लिए पहुंचेंगे।
रमजान माह के 30 रोजे पूरे करने के बाद गुरुवार को ईद उल फितर का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सबसे पहले ईदगाह में सुबह 7:15 बजे नमाज अदा की गई। सुन्नी सकलेनी मस्जिद में ईद की नमाज दो बार होगी।
ईदगाह में नमाज के लिए आनेवाले लाखों लोगों के लिए शहर की सभी मस्जिदों में खास इंतजाम किए गए हैं। नमाज के बाद गले मिलकर सभी एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
वैसे ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला चांद नजर आने के बाद से शुरू हो गया था। राजधानी भोपाल में शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि मालिक का शुक्र अदा करें कि खुशियों की ईद आई है। मालिक इंसानियत के लिए रहमत बरकत बनाए रखे।
ईद के इस खास मौके पर उन्होंने अपील की हर रोजेदार को ईदगाह जाने से पहले सदका देने का इयाल रहे, ताकि गरीब भी अपनी ईद बेहतर तरीके से मना सके। शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने रोजेदारों से मुल्क में अमन सुकून शांति के लिए दुआ करने की भी बात कही।
सबसे बड़ी ताजुल मसाजिद में गजब का नजारा- गुरुवार को एशिया की सबसे बड़ी ताजुल मसाजिद में गजब का नजारा दिखाई दिया। मस्जिद नमाजियों से भर गई तो लोगों को सड़क पर बैठकर नमाज अदा करना पड़ा।
Published on:
11 Apr 2024 08:56 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
