1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING: कांग्रेस ने बनाया दोबारा सत्ता में आने का बड़ा प्लान, टेंशन में बीजेपी सरकार

BREAKING: कांग्रेस ने बनाया दोबारा सत्ता में आने का बड़ा प्लान, टेंशन में बीजेपी सरकार

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Sep 11, 2018

congress

BREAKING: कांग्रेस ने बनाया दोबारा सत्ता में आने का बड़ा प्लान, टेंशन में बीजेपी सरकार


भोपाल। मध्यप्रदेश में 15 साल से वनवास झेल रही कांग्रेस ने दोबारा सत्ता में आने का बड़ा प्लान बनाया है। कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के 14 सालों के वनवास को याद दिलाते हुए यात्रा का प्लान बनाया है, जो उन रास्तों से गुजरेगी जहां-जहां से श्रीराम वनवास के दौरान गुजरे थे। करीब 36 विधानसभा क्षेत्र को यह यात्रा कवर करेगी।

अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी राम वन गमन पथ यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। यह यात्रा 21 सितंबर से 9 अक्टूबर तक निकाली जाएगी। राम वन गमन का रास्ता मध्यप्रदेश की 36 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरता है। यह यात्रा उन रास्तों से निकाली जाएगी, जहां-जहां से भगवान राम 14 सालों के लिए वन वास के लिए निकले थे।

-इस कार्यक्रम को कांग्रेस ने मंगलवार को अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब चुनाव के समय पार्टियों को राम वन गमन पथ यात्रा निकालने की याद आ रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी 2007 में पूरे मध्यप्रदेश में ऐसी ही यात्रा निकालने की योजना बनाई थी, लेकिन वो फाइलों में ही कैद होकर रह गई।
-कांग्रेस के एक दिग्गज नेता ने बताया कि राज्य में चुनाव से पहले हम भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेना चाहते हैं। राम वन गमन पथ यात्रा निकालने के पीछे हमारा यही उद्देश्य है।
कांग्रेस नेता ने यह भी बताया कि हम एक खुली रथ यात्रा की तैयारी कर रहे हैं। इसमें हिन्दू संतों को बैठाया जाएगा। यात्रा के दौरान अखंड मानस पाठ और भजन चलाए जाएंगे। यह यात्रा चित्रकूट से शुरू की जा सकती है।
-इधर, कांग्रेस की यात्रा पर बीजेपी के नेताओं ने भी निशाना साधा है। बीजेपी के प्रवक्ता राहुल कोठारी ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। वो बगैर मुद्दे वाली पार्टी है। कोठारी ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम के बारे में इसलिए सोच रही है क्योंकि मध्यप्रदेश हिन्दू बहुल प्रदेश है।

Story Loader