भोपाल। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के बीच भारत बंद के दूसरे दिन ही पेट्रोल के दामों में कमी नहीं हो रही है। भारत बंद के दूसरे ही दिन पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल के दाम 86.55 रुपए पर खुले, जो 0.75 पैसे बढ़ गए। जबकि डीजल के भाव 76.80 रुपए हो गए, जो 0.80 पैसे बढ़े हैं। इसके बावजूद मध्यप्रदेश की सरकार पेट्रोल और डीजल से वैट घटाने के मूड में नजर नहीं आती है।