भोपाल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दौरे से पहले उन्हीं के एक प्रत्याशी ने उन्हें झटका दे दिया। यह प्रत्याशी अर्जुन आर्य थे, जो किसान आंदोलन के बाद से सुर्खियों में आए थे। मध्यप्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल बुदनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए सपा ने आर्य को टिकट दिया था। आर्य ने यह टिकट 24 घंटे में ही अखिलेश यादव को लौटा दिया। आर्य ने सपा को टिकट ऐसे समय में लौटाया है जब राष्ट्रीय