scriptएमपी की इन 6 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, 37 घंटे बाद शुरू होगा मतदान | Patrika News
भोपाल

एमपी की इन 6 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, 37 घंटे बाद शुरू होगा मतदान

lok sabha election 2024 : पहले चरण में मध्यप्रदेश की जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सीधी और शहडोल सीटों पर होगा मतदान..

भोपालApr 17, 2024 / 06:20 pm

Shailendra Sharma

lok sabha election first phase
मध्यप्रदेश में चार चरणों में होने वाले मतदान के पहले चरण में जिन 6 सीटों पर वोटिंग होगी उनपर चुनाव प्रचार थम गया है। शाम 6 बजते ही चुनाव प्रचार का शोर रुक गया और अब 37 घंटे बाद इन सभी सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में महाकौशल और विंध्य की जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सीधी और शहडोल सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी और चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट


पहले चरण के मतदान जिन 6 सीटों पर हो रहे हैं, उनमें सबसे हॉट सीट छिंदवाड़ा है। यह एक मात्र सीट ऐसी है जिसे भाजपा अब तक नहीं जीत पाई है और कांग्रेस ने इस सीट को बचाने में जोर लगा दिया है। इसी सीट पर प्रचार करने के लिए अमित शाह ने छिंदवाड़ा में रोड शो किया था। यहां से भाजपा के बंटी साहू उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस के वर्तमान सांसद नकुलनाथ दोबारा से प्रत्याशी बनाए गए हैं। यह सीट इसलिए भी खास है कि पूर्व सीएम कमलनाथ का गढ़ है। इसी सीट से कमलनाथ 9 बार कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं।

बालाघाट लोकसभा सीट


आदिवासी बहुल सीट मानी जाने वाली बालाघाट में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति है। शहडोल लोकसभा में आठ सीटे हैं। यहां भाजपा से भारती पारधी तो कांग्रेस से सम्राट सारस्वर चुनावी मैदान में हैं। वहीं बसपा ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को प्रत्याशी बनाया है।

सीधी लोकसभा सीट


विंध्य क्षेत्र की सीधी सीट पर भाजपा ने इस बार डा. राजेश मिश्रा को उतारा है। जबकि यहां से कांग्रेस ने कमलेश्वर पटेल को उतारा है। इस बार भाजपा ने रीति पाठक का टिकट काट दिया था। साल 2019 में रीति पाठक को बंपर जीत मिली थी और कांग्रेस के अजय सिंह राहुल को हार का सामना करना पड़ा था।

जबलपुर लोकसभा सीट


जबलपुर लोकसभा सीट 1996 से आज तक भाजपा के पास है। इस बार भाजपा ने नए चेहरे पर दांव खेला है। चार बार के सांसद राकेश सिंह विधानसभा चुनाव में जीतकर मंत्री बन गए, इसके बाद भाजपा ने आशीष दुबे को मौका दिया। उनका मुकाबला दिनेश यादव से हो रहा है। कांग्रेस ने यहां ओबीसी कार्ड खेला है।

शहडोल लोकसभा सीट


शहडोल लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने पुष्पराजगढ़ से कांग्रेस के फुंदेलाल सिंह मार्को को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं भाजपा ने वर्तमान सांसद हिमाद्री सिंह पर दोबारा भरोसा जताया है। शहडोल में भाजपा-कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला है।

मंडला लोकसभा सीट


मंडला लोकसभा सीट पर भाजपा ने वर्तमान सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम को टिकट दिया है।

Home / Bhopal / एमपी की इन 6 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, 37 घंटे बाद शुरू होगा मतदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो