19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान! बर्खास्त होंगे अवकाश पर गए कर्मचारी-अधिकारी, नोटिस जारी

कर्मियों को नोटिस जारी किए गए, कुछ ने इन्हें रिसीव किया तो कुछ के यहां नोटिस भी तामील नहीं हो पाया। सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज पते पर मालूम किया गया... इसके बावजूद कोई सूचना नहीं मिलने पर इनके खिलाफ कार्यवाही शुरू हुई है, अब बर्खास्तगी की लटकी तलवार, गैरहाजिर कर्मचारियों में सर्वाधिक भोपाल के, सरकार के 11 कर्मचारी वर्षों से लापता

2 min read
Google source verification
mp_govt_order.png

भोपाल. सरकारी नौकरी में आए कई कर्मचारी लंबे समय से लापता हैं। सरकारी स्तर पर तलाश की गई, नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई सूचना नहीं मिलने पर अब सरकार इन पर एक्शन की तैयारी है। ऐसे करीब 11 कर्मचारी हैं जिनमें ज्यादातर पर बर्खास्त होने की तलवार लटक गई है। इनमें सर्वाधिक कर्मचारी भोपाल के हैं।

अवकाश पर गए, आज तक नहीं लौटे— हाल ही में समाप्त हुए विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इसका खुलासा हुआ कि कुछ कर्मचारी बिना सूचना के गायब हैं। विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया को दिए गए लिखित उत्तर में सरकार ने स्वीकार किया कि कुछ कर्मचारी गायब हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने अवकाश का आवेदन दिया, लेकिन वे अवकाश पर ऐसे गए कि आज तक नहीं लौटे।

1. धर्मेन्द्र त्रिपाठी, सहायक ग्रेड 3: इंदौर में पदस्थ हैं। 2 जुलाई 2021 को अवकाश का आवेदन दिया। तभी से अनुपस्थित। नोटिस जारी। वाट्सऐप से और घर में नोटिस भेज तामिल कराया गया। अब सिविल सेवा नियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
2. राहुल जैन, सहायक ग्रेड 3: लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री नया संभाग भोपाल में पदस्थ हैं। 9 नवंबर 2020 से गैहाजिर। बर्खास्तगी
के नोटिस जारी।
3.सुनील चौकसे, चौकीदार: पीडब्ल्यूडी के ईई नया संभाग भोपाल में पदस्थ। 8 सितम्बर 2018 से लापता। आश्रितों को स्वत्वों का भुगतान किया गया है।
4.जिमी जोसेफ, नर्सिंग ऑफिसर: स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। 11 सितंबर 2018 से लगातार अनुपस्थित हैं। अब विभागीय कार्यवाही की जा रही है।
5.नीलम वर्मा, नर्सिंग ऑफिसर: 10 अक्टूबर 2014 से लापता।
6.प्रीति नायर, नर्सिंग ऑफिसर: 24 जून 2018 से गैरहाजिर। इनके खिलाफ विभागीय
कार्यवाही की जा रही है।
7.रेखा बेले, नर्सिंग ऑफिसर: 24 जून 2018 से अनुपस्थित हैं। अब विभागीय कार्यवाही की तैयारी।
8.वंदना झोड़े, नर्सिंग ऑफिसर: 24 जून 2018 से गैरहाजिर। इनके खिलाफ विभागीय
कार्यवाही की जा रही है।
9.सीमा नायर, नर्सिंग ऑफिसर: 17 मार्च 2020 से अनुपस्थित हैं। समय-समय पर पत्राचार किया लेकिन ये उपस्थित नहीं हुईं।
10.डॉ. स्नेहा कामरा, चिकित्सा अधिकारी: ये 3 सितंबर 2014 से अनुपस्थित हैं। समय-समय पर पत्राचार किया गया। विभागीय कार्यवाही की जा रही है।
11.जार्ज जेम्स, लेखापाल: 9 अगस्त 2021 से अनुपस्थित हैं। इनसे भी समय-समय पर पत्राचार किया गया। अब विभागीय जांच की कार्यवाही की जा रही है।