5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधे 8 हजार बढ़ेगी सेलरी! बजट में कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात

Central Govt Employees in MP प्रदेश के केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल सकती है।

2 min read
Google source verification
Employees Salary Hike Central Govt Employees Salary Hike Central Govt Employees in MP

Employees Salary Hike Central Govt Employees Salary Hike Central Govt Employees in MP

Central Govt Employees in MP एमपी के बजट ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारी अधिकारियों को निराश किया है।राज्य के कर्मचारियों को बजट में केंद्र सरकार के समान 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते का कोई प्रावधान किए जाने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। राज्य सरकार के कर्मचारियों की भले ही बजट से आस पूरी नहीं हुई लेकिन प्रदेश के केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल सकती है। 23 जुलाई को पेश होने वाले केंद्रीय बजट में कर्मचारियों की बेसिक सेलरी में इजाफा किए जाने की उम्मीद है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए जानेवाला केंद्रीय बजट पेश राज्य के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी ला सकता है। केंद्र सरकार कर्मचारियों की बेसिक सेलरी में 8 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी कर सकती है। यदि ऐसा हुआ तो एमपी में कार्यरत हजारों केंद्रीय कर्मचारियों को खासा लाभ होगा।

यह भी पढ़ें : Breaking – एमपी में अमरकंटक एक्सप्रेस में लगी आग, लपटों से घिरे सरपट दौड़ती ट्रेन के एसी कोच

देशभर की ट्रेड यूनियनें कर्मचारियों की बेसिक सेलरी बढ़ाने की मांग कर रहीं हैं। बेसिक सेलरी 18 हजार से बढ़ाकर 26 हजार रुपए किए जाने की मांग है। इसके लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय ने मसौदा भी तैयार कर लिया है। माना जा रहा है कि 23 जुलाई को केंद्रीय बजट में वित्तमंत्री यह घोषणा कर सकतीं हैं।

भोपाल के केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के अनुसार बेसिक सेलरी में वृद्धि करने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वेतन बढ़ोत्तरी से कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी जिससे केंद्र सरकार की सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

भोपाल के केंद्रीय कर्मचारी अनुराग चतुर्वेदी बताते हैं कि 2016 में लागू सातवें वेतन आयोग में कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए किया गया था। अब सरकार वेतन आयोग के स्थान पर बेसिक सेलरी में बढ़ाने की नीति पर चल रही है।