6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Work From Home Prevention : ये व्यायाम कम करेगा आंखों की नसों का तनाव

ये जानना जरूरी है कि, जिस तरह हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम की आवश्यक्ता होती है, ठीक उसी तरह आंखों का व्यायाम जरूरी है।

3 min read
Google source verification
Work From Home Prevention

Work From Home Prevention : ये व्यायाम कम करेगा आंखों की नसों का तनाव

भोपाल/ दुनियाभर में कोरोना वायरस का असर बहुत तेजी से फैल रहा है। मध्य प्रदेश में भी संक्रमण काफी तेजी से अपने पाव पसार रहा है। वायरस की चेन ब्रेक करने के लिए केन्द्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को 19 दिनों के लिए बढ़ाते हुए 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की है। ऐसी स्थिति में देश के सभी लोग अपने अपने घरों में कैद हैं। हालांकि, कई कंपनियां अपने काम घरों से ही चला रही है, यानी 'वर्क फ्रॉम होम'।

पढ़ें ये खास खबर- #CoronaWarriors : रस्मों से बड़ा फर्ज, जिम्मेदारी से कर सकें ड्यूटी पुलिसकर्मी जोड़े ने टाल दी शादी

इस वजह से अधिक उत्पन्न हो रही समस्या

'वर्क फ्रॉम होम' के तहत काम करने वाले अकसर लोगों के साथ ये समस्या आ रही है कि, वो अपने परिवार के बीच रहकर कंपनी द्वारा दिये कामों को तय समय में करने में असमर्थ हैं। ऐसे में अपने काम को निपटाने के लिए उन्हें तय समय से अधिक वक्त कंप्यूटर के सामने बिताना पड़ रहा है, जिसके चलते आंखों पर खासा प्रभाव पड़ रहा है। कई मामलों में तो लोग आंखों की नसों के तनाव के शिकार होने लगे हैं। आपको ये जानना जरूरी है कि, जिस तरह हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम की आवश्यक्ता होती है, ठीक उसी तरह आंखों का व्यायाम जरूरी है। हम आपको तीन व्यायाम बता रहे हैं, जिन्हें दिन में दो बार करके आप आंखों की नसों का तनाव घटा सकते हैं।

पढ़ें ये खास खबर- सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम ही नहीं होता 'रोज़ा', आपके शरीर का हर आज़ा है रोज़दार


इन बातों का रखें ख्याल

कंप्यूटर पर काम करने के बाद 20-20 एक्टिविटी करें हम सभी मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन पर लगातार देखते रहते हैं, जिससे आंखों की मांसपेशियों में तनाव आ जाता है। साथ ही पानी भी निकलने लगता है। इससे बचने के लिए 20-20 एक्टिविटी को याद रखें। इसमें आपको ध्यान रखना है कि स्क्रीन आंखों से 20 इंच दूरी पर हो और काम करने के हर 20 मिनट बाद आपको 20 फुट की दूरी पर रखी चीजों को 20 सेकंड तक देखना है। इस व्यायाम से आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है और तनाव, सिरदर्द में भी राहत मिलती है। ध्यान रहे कि कमरे की रोशनी व स्क्रीन की चमक बराबर हो। विशेषज्ञ मानते हैं कि फोकस से जुड़े ये व्यायाम दिन में दो से तीन बार किए जाएं तो सिरदर्द और नींद न आने जैसी समस्याओं ने निजात मिलेगा।

पढ़ें ये खास खबर- Health News : घर में रहते रहते बढ़ने लगी है टेंशन, आपका दिमाग शांत रखेंगे ये 5 स्ट्रेस बस्टर फूड


रोजाना फॉलो करें ये स्टेप्स

-स्लो ब्लिंक कुर्सी पर बैठ जाएं और गर्दन सीधी रखें पर कंधे आराम की अवस्था में रहेंगे। अब सामने की खाली दीवार पर नजर ले जाएं। अब आंखें बंद करें और आधा सेकंड तक इसी अवस्था में रहकर फिर आंखें खोलें। इस व्यायाम को दिन में दो बार दस-दस बार करें।

-फोकस चेंज अपनी आंखों से दस इंच की दूरी पर अपनी तर्जनी उंगली को रखकर इसपर फोकस करें। अब अपने चेहरे से उंगली को आगे की ओर ले जाएं, फोकस उंगली पर ही रहेगा। अब इससे फोकस को हटाकर दूर स्थित किसी वस्तु पर केंद्रित करें। अब अपनी उंगली पर ध्यान ले जाएं और धीरे-धीरे उंगली को चेहरे के करीब लाएं। अब फिर से उंगली से फोकस हटाकर दूर स्थित किसी वस्तु पर केंद्रित करें।

-आई रोल सीधे बैठ जाएं और सामने देखें, कंधे आराम की अवस्था में रहेंगे। अपनी गर्दन मोड़े बिना अपने दाएं ओर देखें। अब धीरे-धीरे अपने आंखों को कमरे की छत की ओर ले जाएं। फिर अपने बाएं ओर आंखों को घुमाते हुए जमीन की ओर ले जाएं। अब आई रोल की यह प्रक्रिया दायीं ओर से करें। दिन में दो बार इसे दस-दस बार करें।