1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काली, भूरी, नीली आंखों वाले लोग पढ़ लें अपनी खासियत, आंखों का रंग बता देता इंसान के बारे में सब कुछ

काली, भूरी, नीली आंखों वाले लोग पढ़ लें अपनी खासियत, आंखों का रंग बता देता इंसान के बारे में सब कुछ

2 min read
Google source verification
eye

eye

भोपाल। इंसान की आंखे उसकी चेहरे की सुंदरता को बढ़ाती है। इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता है कि आंखों के रंगों के आधार पर व्यक्ति के व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आंखे हमारा आईना होती है। किसी व्यक्ति को जानने-समझने के लिए उससे बातचीत करना जरूरी समझा जाता है लेकिन आंखे इंसान के बारे में बहुत कुछ बता देती हैं। जिस प्रकार से शरीर के तिल बहुत कुछ बयां कर देते हैं वैसे ही आंखों का रंग भी बहुत कुछ बयां कर देता है। जानिए अपनी आंखों के रंग से अपना स्वभाव....

काली आंखें (BLACK EYES)

काली आंखों वाले लोग जिम्मेदार होने के साथ-साथ वफादार भी होते हैए इन पर आप बेझिझक भरोसा कर सकते हैं।काली आंखों वाले लोग रहस्यमयी होते हैं और ऐसे लोगों को पुर्वाभास भी जल्दी हो जाता है।


भूरी आंखें (BROWN EYES)

भूरी आंखों वाले व्यक्ति बहुत आकर्षक होते हैं वे स्वभाव से दृढ़ निश्चयी होते हैंए लेकिन ऐसे लोगों में एक कमी भी होती है भूरी आंखों वाले लोगों को दूसरों से अपनी बात रखने में मुश्किल होती है।

धुंधली आंखें (BLUR EYES)

ऐसी आंखों वाले लोग स्वाभाविक, मौज-मस्ती और रोमांच पसंद होते हैं। वे समय के साथ चलना और परिस्थितियों के साथ ढलना जानते हैं। वे साहसी होते हैं और एकरसता की जिंदगी से बहुत जल्दी ऊब जाते हैं। लोग उनकी तरफ बड़ी सहजता से आकर्षित हो जाते हैं।

ग्रे रंग की आंखें (GREY EYES)

ग्रे रंग की आंखों वाले व्यक्ति प्रभावशाली, सशक्त और विनम्र होते हैं। उन्हें गुस्सा भी बहुत कम आता है वे शांत प्रवृत्ति के होते हैं। जुनूनी होने के साथ वे प्रेम और रोमांस के प्रति बेहद गंभीर होते हैं। उनकी अंदरूनी ताकत विश्लेषणात्मक सोच और तार्किक क्षमता उन्हें किसी भी परिस्थति में नेतृत्व करने के योग्य बनाती है।

हरी आंखें (GREEN EYES)

हरी आंखों वाले लोग बेहद खूबसूरत होते हैं और खूबसूरती के साथ-साथ वे बुद्धिमान, उत्साहित और जीवंत स्वभाव के होते हैं। वे हर काम जोश के साथ करते हैं और ऐसे लोग बेहद ईष्यालु भी होते हैं।

नीली आंखें (BLUE EYES)

नीली आंखों वाले बेहद आकर्षक, शांत, तेज दिमाग और रिश्तों में विश्वास रखने वाले होते हैं। वे दूसरों को खुश रखने की कोशिश करते हैं। वे दयालु और गंभीर होते हैं। वे सब बातों पर गौर करने वाले बहिर्मुखी स्वभाव के होते हैं।