11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eyes heart connection : दिल का हाल बताती है आंखें, इस तरह पता कर सकते हैं किसी का स्वभाव

- ( BLACK EYES ) काली आंखों वाले लोग होते हैं ऐसे - ( BROWN EYES ) भूरी आंखों वाले लोग होते हैं ऐसे- ( BLUR EYES ) धुंधली आंखों वाले लोग होते हैं ऐसे- ( GREY EYES ) ग्रे रंग की आंखों वाले होते हैं ऐसे- ( GREEN EYES ) हरी आंखों वाले लोग होते हैं ऐसे- ( BLUE EYES ) नीली आंखों वाले लोग होते हैं ऐसे-पलकों झपकाने का तरीका बताता है इंसान का भविष्य

4 min read
Google source verification
eye connection with heart

Eyes heart connection : दिल का हाल बताती हैं आंखें, इस तरह पता लगाया जा सकता है व्यक्ति का स्वभाव

भोपालःeye connection with heart किसी भी इंसान की सुंदरता ( beauty ) का सबसे खास केन्द्र उसकी आंखें ( eyes ) मानी जाती हैं। लेकिन अब ये बात भी सिद्घ हो चुकी है कि, आंखें ( attractive eyes ) सिर्फ सुंदरता ही नहीं दर्शातीं बल्कि, वो व्यक्ति के स्वभाव ( human behaviour ) के बारे में भी बताती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, आंखों के रंग ( eye color ) से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। क्योंकि आंखों को दिल की जुबां भी कहा जाता है। आंखे व्यक्ति के मन का आईना होती हैं। राजधानी भोपाल के मशहूर साइकेट्रिस्ट डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी के मुताबिक, किसी व्यक्ति को जानने, समझने के लिए उससे बातचीत करना ही जरूरी नहीं है। उसकी आंखों ( eye reading ) के ज़रिये भी उसके स्वभाव, व्यवहार और बौद्धिक क्षमता को परखा जा सकता है। वहीं, आध्यात्म के विशेषज्ञ मानते हैं कि, आंखों का रंग बहुत कुछ बयां करता है। लोगों की आंखे उनके बारे में जानने में मदद करती हैं। तो आइये जानते हैं किस रंग की आंखों के लोगों का स्वभाव कैसे होता है।


- ( black eyes ) काली आंखों वाले लोग होते हैं ऐसे

काली आंखों वाले लोग जिम्मेदार होने के साथ-साथ वफादार भी होते हैं। इनपर आप बेझिझक भरोसा कर सकते हैं। काली आंखों वाले लोग रहस्यमयी होते हैं और ऐसे लोगों को पुर्वाभास भी जल्दी हो जाता है।


- ( Brown eyes ) भूरी आंखों वाले लोग होते हैं ऐसे

भूरी आंखों वाले व्यक्ति बहुत आकर्षक होते हैं। वो स्वभाव से दृढ़ निश्चयी होते हैं। लेकिन, ऐसे लोगों में एक कमी भी होती है भूरी आंखों वाले लोगों को दूसरों से अपनी बात रखने में मुश्किल होती है।


- ( BLUR EYES ) धुंधली आंखों वाले लोग होते हैं ऐसे

ऐसी आंखों वाले लोग स्वाभाविक, मौज-मस्ती और रोमांच पसंद करते हैं। वे समय के साथ चलना और परिस्थितियों के साथ ढलना जानते हैं। वो साहसी होते हैं और एक रसता की जिंदगी से बहुत जल्दी ऊब जाते हैं। लोग उनकी तरफ बड़ी सहजता से आकर्षित हो जाते हैं।

- ( GREY EYES ) ग्रे रंग की आंखों वाले होते हैं ऐसे

ग्रे रंग की आंखों वाले व्यक्ति प्रभावशाली, सशक्त और विनम्र होते हैं। उन्हें गुस्सा भी बहुत कम आता है। वो शांत प्रवृत्ति के होते हैं। जुनूनी होने के साथ वो प्रेम और रोमांस के प्रति बेहद गंभीर होते हैं। उनकी अंदरूनी ताकत विश्लेषणात्मक सोच और तार्किक क्षमता उन्हें किसी भी परिस्थति में नेतृत्व करने के योग्य बनाती है।


- ( GREEN EYES ) हरी आंखों वाले लोग होते हैं ऐसे

हरी आंखों वाले लोग बेहद खूबसूरत होते हैं और खूबसूरती के साथ-साथ वो काफी बुद्धिमान भी होते हैं। उत्साहित और जीवंत स्वभाव रखने वाले ये लोग हर काम को जोश के साथ करते हैं और ऐसे लोग बेहद ईष्यालु भी होते हैं।

- ( blue eyes ) नीली आंखों वाले लोग होते हैं ऐसे

नीली आंखों वाले बेहद आकर्षक, शांत, तेज दिमाग और रिश्तों में विश्वास रखने वाले होते हैं। वे दूसरों को खुश रखने की कोशिश करते हैं। वे दयालु और गंभीर होते हैं। वे सब बातों पर गौर करने वाले बहिर्मुखी स्वभाव के होते हैं।

पढ़ें ये खास खबर- दूध के नाम पर बाज़ार में बिक रहा है ज़हर, इस तरह असली और नकली की करें पहचान

पलकें झपकने से भी जान सकते हैं किसी का भविष्य

- अगर को व्यक्ति 5 सेकंड से ज्यादा पलकों को झपकाता है तो ऐसे व्यक्ति का जीवन परेशानियों से भरा होता है और वैभवए समृद्धि हीन होता है।

- जिस व्यक्ति की पलकें 10 सेकंड में झपकती है एसे व्यक्ति हमेशा दूसरों पर आश्रित रहते है। अपना काम खुद नहीं करते और दुसरों से करवाने में अपनी खुशी मानते हैं।

- जिन व्यक्तियों की पलकें 15 सेंकंड में झपकती है ऐसे व्यक्ति चतुर होते है और उनमें तेजी से निर्णय लेने की क्षमता होती है।

- जिनकी पलकें 20 सेकंड में झपकती है ऐसे लोग स्थिरबुद्धि वाले और प्रभावशाली होते हैं।

पढ़ें ये खास खबर- हर EMERGENCY में काम आता है ये एक हेल्पलाइन नंबर, हर शख्स अपने फोन में इसे कर ले SAVE


नोटः

ये लेख सामान्य जानकारी के लिए है। इसलिए इस लेख में दिए गए फेक्ट्स की पुष्टी पत्रिका नहीं करता।