7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार कर रहे जरूरतमंदों की मदद

- राजधानी के प्रतिष्ठित चिकित्सक दंपति ने गणतंत्र दिवस पर गांव लिया गोद

2 min read
Google source verification
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार कर रहे जरूरतमंदों की मदद

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार कर रहे जरूरतमंदों की मदद,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार कर रहे जरूरतमंदों की मदद,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार कर रहे जरूरतमंदों की मदद,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार कर रहे जरूरतमंदों की मदद,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार कर रहे जरूरतमंदों की मदद

भोपाल. राजधानी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार समाज की भलाई के लिए विभिन्न कार्य कर रहे हैं। इस गणतंत्र दिवस पर पटी सिंगौरगढ़ के लोगों को खास तौहफा मिलने वाला है। प्रदेश के ख्यात चिकित्सक डॉ. अभय कुमार चौधरी और उनकी पत्नी डॉ. आशा चौधरी ने स्मार्ट गांव डवलपमेंट फाउंडेशन के तहत इस गांव को गोद लेकर स्वच्छ और सुंदर गांव बनाने का संकल्प लिया। डॉ. एके चौधरी बताते हैं कि उन्हें परोपकार की प्रेरणा अपने घर से मिली। उनके दादा सुखलाल चौधरी, ताऊ तेजलाल चौधरी और पिता साबूलाल चौधरी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी।

उनकी प्रेरणा से विगत 35 वर्षों से यह डॉक्टर दंपति जरूरतमंदों की चिकित्सीय मदद कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हजारों मरीजों को चिकित्सा और ऑपरेशन किए हैं। दमोह के गांव पटी सिंगौरगढ़ को स्मार्ट बनाने के काम में रजनीश वाजपेयी, योगेश साहू, सत्येन्द्र ठाकुर, अनुज वाजपेयी, हीरा लोधी, परिवेश चौधरी आदि प्रमुख सहयोगी हैं। पटी सिंगौरगढ़ को स्मार्ट गांव बनाने के लिए कई कार्य करवाए जाएंगे। इस गांव में वॉल पेंटिंग, डस्टबिन, स्ट्रीट लाइट, बच्चों के लिए स्पोट्र्स किट, पौधरोपण, जूट बैग आदि कार्य किए जाएंगे।

- स्वच्छ और सुंदर गांव प्रोग्राम के अंतर्गत कराए जाएंगे कई विकास कार्य
- वॉल पेंटिंग, डस्टबिन, स्ट्रीट लाइट, बच्चों के लिए स्पोट्र्स किट, पौधरोपण, जूट बैग आदि शामिल होंगे कार्यों में
- चिकित्सक के दादा और पिता रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, 35 वर्षों से कर रहे जरूरतमंदों की मदद
- एक अन्य आयुर्वेद चिकित्सक गणतंत्र दिवस पर देते निशुल्क परामर्श और चिकित्सा, जरूरतमंदों को दवा में भी मदद

पं. राजाराम दुबे का परिवार भी समर्पित

जबलपुर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे स्व. पं. राजाराम दुबे का परिवार भी देश के लिए आज भी समर्पित है। उनके ज्येष्ठ पुत्र डॉ. शैलेन्द्र दुबे, पुत्रवधू डॉ. अमिता दुबे जहां चिकित्सीय कार्य में वर्षों से जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं, वहीं उनके छोटे पुत्र पं. शेखर दुबे व उनकी पत्नी तृप्ति दुबे कई संस्थाओं के माध्यम से और गरीबों के घर जाकर मदद करते हैं। वे स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, दिवाली, होली मिलन, गरीबों और आदिवासियों को कंबल, कपड़े, मिष्ठान वितरण, बच्चों को पढ़ाई में मदद, गुरुजनों की चिकित्सीय सेवा, पौधरोपण, गोसेवा, वृद्धजन सेवा, दृष्टिबाधित व मूक-बधिर बच्चों को मदद करते हैं। उनकी नई पीढ़ी में इंजीनियर शोभित, अंजलि, साक्षी, डॉ. सुरभि, सौमिता, सुरुचि आदि बच्चे भी मानव और जीव-जंतुओं के लिए उपकार के सराहनीय कार्य कर रहे हैं।