
मध्यप्रदेश में अब ठंड कहर बरपाने वाली है। मौसम विभाग ने कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोक्ष के प्रभाव से कुछ जिलों में बारिश की संभावना है तो वहीं जम्मू कश्मीर से आने वाली बर्फीली हवाओं की रफ्तार तेज हो गई है जिसके कारण पारा तेजी से गिर सकता है और कई जिलों में सर्दी लोगों को बेहाल कर सकती है।
इन जिलों अलर्ट जारी
बारिश की संभावना- अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में ।
तीव्र शीतल दिन (extremely cold day) - छतरपुर, निवाड़ी और दतिया जिलों में ।
शीतल दिन (cold day) - टीकमगढ़, सतना, रीवा,पन्ना, ग्वालियर और भिंड जिलों में।
घना कोहरा- सागर और चंबल संभाग के जिलों के साथ ही सीधी, रीवा, मऊगंज, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिलों में ।
मध्यम कोहरा - सिंगरौली, रतलाम, गुना और अशोकनगर जिलों में ।
ठंड बरपाएगी कहर
मध्य प्रदेश में अभी कड़ाकेदार ठंड पड़ रही है और प्रदेश के कई क्षेत्र कोहरे, शीतलहर और कोल्ड डे की चपेट में हैं। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है उल्टे ठंड में इजाफा जरुर हो सकता है। कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश व राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। हवा का रुख उत्तर दिशा से है। इस वजह से कोहरा छा रहा है और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। वहीं जेट स्ट्रीम विंड चलने से भी सर्दी बढ़ी है।
Published on:
18 Jan 2024 10:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
