
भोपाल. बच्चों के पैरेंट्स पर एक ही जगह से स्कूल की कॉपी किताबें व यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाने वाले स्कूल संचालकों की मनमानी अब खत्म होती नजर आ रही है। भोपाल में एक बड़े नामी स्कूल के खिलाफ इसी कारण से FIR दर्ज कराई गई है। जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर ये FIR हुई है। बता दें कि भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने एक दिन पहले ही ये आदेश जारी किए थे कि कोई भी स्कूल बच्चों के अभिभावकों पर एक ही जगह से यूनिफॉर्म व किताब-कॉपी खरीदने का दबाव नहीं बनाएंगे।
पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल पर FIR
भोपाल में एक ही दुकान से किताब और यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाने के चलते स्कूल पर पहली कार्रवाई की गई है। पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा अभिभावकों पर एक ही दुकान से किताब और यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है जिसकी शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर भोपाल के छोला पुलिस थाने में पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
बता दें कि पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल की देशभर में 140 से ज्यादा ब्रांच हैं और भोपाल के अयोध्या बायपास पर स्थित स्कूल की ब्रांच के खिलाफ ये FIR दर्ज की गई है।
कलेक्टर ने जारी किया था आदेश
बता दें कि भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को ही धारा 144 के तहत आदेश जारी किया था कि जो स्कूल और संस्थान स्टूडेंट्स के पैरेंट्स को एक ही दुकान से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अगले ही दिन भोपाल के पोद्दार स्कूल पर कार्रवाई की गई है।
देखें वीडियो-
Published on:
11 Apr 2023 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
