6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी की शादी के लिए मजदूर महिला जोड़ रही समान.. एक चूक और सब कुछ खाक… देखें पूरा मामला!

एमपी नगर जोन-1 में एक मजदूर महिला की झुग्गी में आग

2 min read
Google source verification
slum

भोपाल। मध्यप्रदेश का राजधानी भोपाल के बिजनेस हब एम पी नगर जोन-1 से मिलि जानकारी के अनुसार यहां एक झुग्गी में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी की झुग्गी पूरी तरह से जल गई और मात्र राख बचा रहा गया। राजधानी में इस तरह लोगों के प्राइवेट प्रापर्टी में आग लगने की हाल ही में कई घटनाएं सामने आ चुकी है।

एम पी नगर जोन-1 में एक महिला की झुग्गी में आग लग गई। परेशान महिला घटना के बारे में ज्यादा बता सकने की स्थिती में नहीं हैं। इस घटना में महिला की पूरी की पूरी झुग्गी खाक हो गई है वहीं महिला के द्वारा अपनी 16 वर्षिया बेटी के शादी के लिए जमा किए समान व बर्तन भी जल कर खाक खत्म हो गए। घटना के बाद महिला बहुत परेशान है वह क्या करे उसे समझ नहीं आ रहा है।

महिला का बुरा हाल.. नहीं बता पा रही जानकारी..

महिला से मिलि जानकारी के अनुसार प्रदेश के दूर गांव से राजधानी काम के तलाश में आ कर बसी मजूदर परिवार महिला किरण एम पी नगर जोन-1 में आर्य मंदिर के सामने झुग्गी बना के रहती है। रविवार की सुबह अचानक उसके झुग्गी में आग लग गई। वहीं महिला कुछ कर पाती इसके पहले ही उसकी पूरी झुग्गी जल के खाक हो चुकी थी। महिला का इस घटना के बाद बहुत बुरा हाल है। महिला इस घटना के बारे में ज्य़ादा बात भी नहीं कर पा रही है।

बेटी की शादी के समान हुए खाक

महिला से मिलि कुछ जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटी के साथ यहां जीवन यापन कर रही है। उसकी बेटी की उर्म 16 साल है जिसके लिए महिला मेहनत कर बर्तन तथा कुछ समान अभी से ही जोड़ रही थी। इस आग से उसके बेटी के शादी के समान पूरे खत्म हो गए। महिला इस बात से बहुत परेशान है, उसे क्या करना चाहिए उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है।

बिजली से आग लगने कि संभावना

इस मामले में महिला की झुग्गी वहां पर रोड के किनारे लगे बिजली के खंभे से लगी हुई थी। अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है लेकिन अंदेशा लगाया जा रहा है की, झुग्गी में आग बिजली खंभे में सार्क शर्किट से हुई होगी। जिसके बाद महिला किरण को कुछ करने का मौका नहीं मिला और पूरी झुग्गी खाक हो गई।

मजदूर है महिला

मिलि जानकारी के अनुसार महिला प्रदेश के दूर अंचल से यहां मजदूरी के लिए पहुंची थी। जिसमें वह एमपी नगर जोन-1 में झुग्गी बना कर अपने 16 वर्षिया बेटी के साथ रहती है।

रहने का कोई ठिकाना नहीं..

घटना के बाद अब मजदूर महिला किरण के पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है। महिला इतनी परेशान हो गई है, कह रही अब 26 वर्षिया बेटी को लेकर कहां जाउंगी, रात कहा गुजारुंगी।