
ग्वालियर। ग्वालियर से चलकर सबलगढ़ की ओर जाने वाली डीआरसी ट्रेन का दोपहर जौरा और कैलारस के बीच इंजन फेल हो गया। इसके बाद ट्रेन को कैलारस स्टेशन तक पहुंचा गया। जहां से सबलगढ़ से दूसरा इंजन आने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी। वहीं इस भीषण गर्मी में यात्री भी परेशान होते रहे। ग्वालियर से चलकर सबलगढ़ की ओर जाने वाली डीआरसी ट्रेन का इंजन फेल हो गया। ट्रेन ड्राइवर जैसे तैसे ट्रेन को कैलारस स्टेशन तक ले आया। लेकिन ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर १.१० की वजाए दोपहर २.२० बजे कैलारस स्टेशन पहुंची।
इसके बाद ट्रेन को स्टेशन पर ही रख दिया गया। जिससे ज्यादातर यात्री बसों के माध्यम से आगे के सफर के लिए निकल गए। उधर इंजन फेल होने की सूचना सबलगढ़ स्टेशन पर दी गई। जहां से दूसरा इंजन मंगाया गया। इसके बाद शाम ४.२० बजे ट्रेन सबलगढ़ के लिए रवाना हो सकी। इस दौरान ज्यादातर ट्रेन खाली ही गई। लेकिन लॉकल के यात्रियों ने सबलगढ़ जाने के लिए इसका उपयोग किया।
नोएडा हाइवे पर हादसे में मुरैना के युवक की मौत
बागचीनी थाना क्षेत्र के खिटौरा गांव से लोडिंग वाहन में अपने बकरियों के बेचने जा रहे एक युवक की नोएडा हाइवे पर माथुरा से आगे सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके साथ ही लोडिंग वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। खिटौरा गांव निवासी मलखान (४०) पुत्र रतिराम खटीक शुक्रवार को अपनी बकरियों को एक मिनी ट्रक में भरकर दिल्ली की ओर ले जा रहा था।
यह भी पढ़ें : हाई स्पीड लग्जरी कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी,मामी-भानजी घायल
जब मिनी ट्रक रात के समय मथुरा से आगे नोएडा हाइवे से गुजर रहा था। उसी समय चालक की आंख लग गई। जिससे वाहन एक खड़े ट्रक में जा घुसा। जिससे मलखान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक केबिन में फंस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर खिटौरा गांव से परिजन नोएडा के लिए रवाना हो गए थे।
Published on:
29 Apr 2018 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
