
भोपाल। 28 मार्च की शाम को कई लोगों ने इस अद्भुत नजारे को देखा। पांच ग्रह एक के नीचे एक लाइन में नजर आए। मंगलवार को पांच ग्रह एक साथ नजर परेड करते नजर आए। सूरज के डूबने के तत्काल बाद ही आकाश में बुध, गुरु, शुक्र, मंगल और यूरेनस नजर आए। इसी दौरान मंगल के साथ ही चंद्रमा भी चार चांद लगा दिए।
सूर्यास्त होने के 30 मिनट के भीतर ही पांचों गृह दिखाई दिए। भोपाल में भी कई लोगों ने प्लानेट के बारे में जाना। कई वर्षों में ऐसे अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं, जब कई ग्रह एक दूसरे के करीब आ जाते हैं। 28 मार्च 2023 के 17 साल बाद 2040 को ऐसा नजारा फिर होगा। जब बुध (mercury), गुरु (jupiter), शुक्र (venus), मंगल (mars) और यूरेनस (uranus) एक साथ नजर आएंगे।
यह भी देखें
खास बात यह है कि शुक्र, मंगल और बृहस्पति को देखने के लिए दूरबीन की भी जरूरत नहीं होती है। बुध और यूरेनस को पहचानना तुलनात्मक रूप से कठिन होता है, इसलिए उन्हें टेलीस्कोप से देखा जाता है। शुक्र सबसे अधिक चमकीला नजर आया। मंगल लाल रंग की चमक के साथ चंद्रमा के पास नजर आया। यूरेनस को शुक्र के ठीक ऊपर एक हरे रंग की चमक के साथ दिखाई दिया।
जाने-माने एस्ट्रोनामर मुकेश सातनकर भी अपने उपकरण से बच्चों को ग्रहों की जानकारी देते हैं। उन्होंने बताया कि यह विशेष घटना नहीं है। यह सामान्य है, सभी ग्रह अपनी लाइन में घूमते हैं। इस बार सिर्फ एक ही लाइन में नजर आ रहे हैं।
क्या कहते हैं ज्योतिषी
ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहों की चाल का असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है। शनि, मंगल और सूर्य को क्रूर माना गया है। ऐसे में यदि इसके शुभ ग्रह यानी गुरु, बुध और शुक्र ग्रह गोचर कर रहे हैं, तो ऐसे में अधिक बारिश की स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान है। इसके साथ ही मीन राशि में बुध और गुरु ग्रह गोचर कर रहे हैं, जहां पहले से ही सूर्य बैठे हैं। मेष राशि में शुभ ग्रह शुक्र गोचर कर रहे हैं। ऐसे में ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन के कारण मध्य और उत्तर भारत में अधिक बारिश के आसार बन रहे हैं। ग्रहों का यह मिलन किसानों के लिए अच्छा नहीं बताया जारहा है, क्योंकि इस कारण किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है।
Updated on:
28 Mar 2023 07:13 pm
Published on:
28 Mar 2023 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
