19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तरबूज खाते हैं तो जरूर जाने इससे होने वाले नुकसान, हो सकती हैं ये परेशानियां

तरबूज खाते हैं तो जरूर जाने इससे होने वाले नुकसान, हो सकती हैं ये परेशानियां

2 min read
Google source verification
Watermelon

Watermelon

भोपाल। गर्मियों के सीजन में ज्यादातर लोग तरबूज खाना पसंद करते हैं। तरबूज एक तरफ जहां शरीर को ठंडक देता हैं वहीं यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। यह आपको गर्मी में होने वाली कई तरह की परेशानियों से बचाता है। लेकिन वास्तव में इसका फायदा आपको तभी मिलता है, जब आप इसे सही तरह से खाएं। अगर आप इसे खाने में सावधानी नहीं बरतते तो इससे आपको काफी नुकसान होता है। डॉयटीशियन रश्मि श्रीवास्तव बताने जा रही हैं कि किन परिस्थितियों में आपको तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए.....

- तरबूज का सेवन सीमित मात्रा में करें। चूंकि तरबूज में पानी के अतिरिक्त काफी मात्रा में डाइटरी फाइबर भी पाया जाता है। इसलिए अगर आप इसका ज्यादा सेवन करेंगे तो आपको पेट से संबंधित जैसे गैस, पेट फूलना और डायरिया जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

- तरबूज में पानी की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसलिए इसकी अधिकता आपके लिए परेशानी भी खड़ी कर सकती है, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि शरीर में पानी के बढ़े हुए स्तर के कारण पानी बाहर नहीं निकल पाता, जिस वजह से शरीर में ब्लड वॉल्यूम बढ़ जाता है। जिस वजह से आपको पैरों में सूजन और थकान जैसी कई परेशानियां हो सकती है।

- तरबूज में पोटाशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है लेकिन हार्ट के मरीजों को अधिक पोटाशियम नहीं लेना चाहिए। इसलिए आपको ध्यान रखना चाहिए कि अर आपको हार्ट की कोई भी बीमारी है तो आप गर्मियों में तरबूज का सेवन न ही करें तो ज्यादा अच्छा है।

- अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो आपको तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें मिनरिल्स की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण यह समस्या बढ़ सकती है।

- तरबूज काफी मीठा होता हैं। इसमें अधिक शुगर होने के कारण डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे परेशानी हो सकती है।