6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Flights News: खूब करें दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद का सफर, पहले से कम होगा किराया !

Flights News: दिसंबर के अंतिम सप्ताह एवं जनवरी 2025 तक कंपनी दिल्ली, मुंबई एवं हैदराबाद उड़ान भी शुरू करेगी। इससे किराए में कमी की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification
Flights News

Flights News

Flights News: राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो द्वारा 6 नई उड़ानें शुरू की जाएंगी। इससे बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे और गोवा के लिए कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

वर्तमान में 17 उड़ानों से बढ़कर 27 उड़ानें हो जाएंगी। इससे किराए में कमी की संभावना है। एयरपोर्ट प्रबंधन का दावा है कि अक्टूबर माह से शुरू होने वाले विंटर शेड्यूल में भोपाल को कम से कम आधा दर्जन नई उड़ानें मिलेंगी।

ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: चक्रवात लाएगा तूफान, 1-2-3 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी


28 अक्टूबर से लागू होता है विंटर शेड्यूल

एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरू के अलावा दिल्ली, मुंबई एवं हैदराबाद तक उड़ानें शुरू करेगा। इंडिगो ने पुणे एवं गोवा का हवाई कनेक्शन फिर से जोडऩे की तैयारी की है। विंटर शेड्यूल 28 अक्टूबर से लागू होता है। कंपनी का प्रयास है कि सबसे पहले बेंगलुरू उड़ान शुरू हो जाए।

दिसंबर के अंतिम सप्ताह एवं जनवरी 2025 तक कंपनी दिल्ली, मुंबई एवं हैदराबाद उड़ान भी शुरू करेगी। कंपनी ने इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से स्लॉट ले लिया है। भोपाल से लंबे समय से पुणे उड़ान प्रारंभ करने की जरूरत महसूस की जा रही है।

फिर से तैयारी

एयर इंडिया ने दो साल पहले पुणे उड़ान अचानक बंद कर दी थी। अब इस रूट पर इंडिगो कनेक्शन जोडऩे जा रही है। इंडिगो ने अक्टूबर माह से गोवा उड़ान पुन: प्रारंभ करने की तैयारी भी की है। यदि यह सब उड़ानें प्रारंभ होती हैं तो ङ्क्षवटर सीजन में पहली बार भोपाल से 27 जोड़ी उड़ानें हो जाएंगी। यानी प्रतिदिन 54 विमान फेरे लगाएंगे।